Singhu Border Murder
BREAKING
'ठाकुर हूं मैं, बक** मत करना, ऐसी की तैसी कर दूंगी...' बैंक में महिला कर्मचारी ने खोया आपा, कस्‍टमर से भिड़ंत का वीडियो वायरल पंजाब में लॉं कॉलेज में लड़की की हत्या; युवक ने क्लासरूम में गोली मारी, फिर खुद भी कर लिया सुसाइड, वारदात से फैली सनसनी कर्नाटक में प्लेन क्रैश; अचानक हवा में गोते खाते हुए नीचे आ गिरा, गिरते ही चीथड़े उड़े, मौके पर पुलिस-प्रशासन की टीम, लोग भी जुटे 'मैं संघ प्रमुख का पद छोड़ने के लिए तैयार...' RSS चीफ मोहन भागवत का बड़ा बयान, कहा- मेरे 75 साल पूरे हो गए, मेरा हो गया ये साड़ी 39 करोड़ रुपये की; क्या हुआ हैरान रह गए, मुंबई में बनाई गई, जानिए दुनिया की इस सबसे महंगी साड़ी में आखिर ऐसा क्या?

खून हुआ: सिंघु बॉर्डर पर बेरहमी से हत्या, शख्स का हाथ काटा... मारकर लटका दिया

Singhu Border Murder

Singhu Border Murder

Singhu Border Murder :  दिल्ली-हरियाणा को जोड़ने वाले सिंघु बार्डर (Singhu Border) से एक बेहद ही सनसनीखेज खबर सामने आई है| बताया जा रहा है कि सिंघु बार्डर पर एक शख्स का शव बरामद किया गया है| बेहद हैरानी की बात तो यह है कि सिंघु बार्डर (Singhu Border) पर जहां किसान आंदोलन कर रहे हैं वहीं नजदीक ही शख्स का शव पाया गया है| बरहाल, पुलिस ने शख्स के शव और कटे हुए हाथ को अपने कब्जे में ले लिया है और जांच-पड़ताल शुरू कर दी है| अभी इस बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है कि शख्स कौन है और कहां का है?

बेरहमी से की गई हत्या .....

मिली जानकारी के अनुसार, शख्स का शव बैरिकेड से लटका हुआ मिला है| शख्स के शरीर से उसका एक हाथ अलग था यानि शख्स का एक हाथ भी कटा हुआ है| जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि शख्स की किस तरह बेरहमी से हत्या की गई है| माना जा रहा है कि गुरुवार रात या तो शख्स को सिंघु बॉर्डर पर ही मारा गया है या फिर कहीं और उसकी हत्या कर उसे सिंघु बॉर्डर लटकाया गया है| फिलहाल, पुलिस इस मामले की गहनता से जांच में जुट गई है|

किसान आंदोलन कई महीनों से जारी ...

गौरतलब है कि तीनों केंद्रीय कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का आंदोलन दिल्ली की सीमाओं पर जारी है| जिसमें से किसान आंदोलन का मुख्य अड्डा सिंघू बॉर्डर है| साल होने का आ रहा है लेकिन किसान आंदोलन ठस से मस नहीं है| इस बीच सरकार और किसान संगठनों के बीच कई दौर की बातचीत भी हुई, लेकिन अभी तक कोई परिणाम नहीं निकल पाया|