Kashmir Terrorists Encounter
BREAKING
पेपर लीक मुद्दे पर कांग्रेस के प्रदर्शन पर AAP का हमला, संजय सिंह और आतिशी ने उठाए सवाल सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल ले जाने का हाई कोर्ट का आदेश, कहा- पसंद के अस्पताल में इलाज कराना मौलिक अधिकार यूपी कैबिनेट की बड़ी मंजूरी, 26,315 करोड़ रुपये से बनेगा 333 किमी लंबा विंध्य एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल और गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से; 10 लाख नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे, CM मान बोले- मैनुअल नहीं डिजिटल वैरिफिकेशन होगा दिल्ली में PM आवास के पास राहुल गांधी का विरोध प्रदर्शन; मोदी-धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया गया

कश्मीर में अब शहादत का बदला, देखें कैसे ढेर किये जा रहे आतंकी... यहां हुई ताबड़तोड़ मुठभेड़

Kashmir Terrorists Encounter

Kashmir Terrorists Encounter

Kashmir Terrorists Encounter  : कश्मीर में आतंकियों के फन को कितना भी कुचला जाए लेकिन ये बार-बार फन उठाने से बाज नहीं आ रहे हैं| हालांकि, इसके लिए फिर इनको हमारे भारतीय जवानों की गोलियां भी खानी पड़ रही हैं| बरहाल, अब ताजी खबर कश्मीर के पुंछ सुरनकोट सेक्टर से है| यहां भारतीय जवानों और आतंकियों में ताबड़तोड़ मुठभेड़ हुई है और बताया जा रहा है कि इस दौरान एक आतंकी को ढेर कर दिया गया है|  आतंकी के पास से एक एके-47 राइफल और चार मैगजीन की बरामदगी हुई है| ध्यान रहे कि, बीते सोमवार को आतंकियों ने कश्मीर के श्रीनगर में 25 पुलिस वालों से भरी एक बस में गोलियां बरसाईं थीं और मौके से भाग निकले थे| वहीं, आतंकियों के इस हमले में तीन पुलिस कर्मियों की शहादत हुई है| बाकि घायलों का इलाज चल रहा है