Kangana Ranaut Latest

Kangana Ranaut Latest: 2022 में किस पार्टी के लिए प्रचार करेंगी कंगना रनौत, देखें क्या कहा?

Kangana Ranaut Latest

Kangana Ranaut Latest

Kangana Ranaut Latest : अक्सर चर्चा में रहने वालीं बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत शनिवार को उत्तर प्रदेश के मथुरा पहुंची और यहां उन्होंने बांके बिहारी मंदिर में दर्शन कर कृष्ण कन्हैया का आशीर्वाद लिया| इस दौरान कंगना कृष्ण कन्हैया की भक्ति में पूरी तरह रंगी नजर आईं| वहीं, इस बीच जब कंगना मीडिया से रूबरू हुईं और जब उनसे पूछा गया कि 2022 में विधानसभा चुनाव आ रहे हैं| वह किसके लिए प्रचार करते नजर आएंगी| क्या भाजपा के लिए वह प्रचार करेंगी?

इस पर कंगना ने जबाब दिया कि जो राष्ट्रवादी हैं मैं उनके लिए चुनाव प्रचार करूंगी। मैं किसी पार्टी से संबंध नहीं रखती हूं| बतादेंकि, बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने हाल ही में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी| इसके अलावा वह भाजपा के पक्ष में अक्सर बयान देते हुए भी नजर आती हैं| कंगना भाजपा को ही राष्ट्रवादी समझती हैं| फिलहाल, अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है| आने वाले समय में खुदी पता चला जाएगा कि कंगना किसके लिए प्रचार करती दिखती हैं|

जो राष्ट्रवादी हैं उन्हें मेरी बातें अच्छी लगती हैं...

कंगना ने इस दौरान यह भी कहा कि मेरे बयान उन्हीं लोगों को अच्छे नहीं लगते जो बुरे हैं, जिनके मन में चोर है, गलत विचार के हैं| जो राष्ट्रवादी हैं जो अच्छे हैं उन्हें मेरे बयानों से कोई दिक्कत नहीं है| कंगना ने कहा कि एक बात और फ़ैल रही है कि पंजाब में जब मेरी गाड़ी को घेरा गया तो मैंने माफी मांगी... कंगना ने कहा कि मैंने माफी नहीं मांगी| किस बात के लिए मांगू..मैंने कुछ गलत नहीं कहा है| कंगना ने कहा कि अच्छे लोग हमेशा बुरे लोगों पर हावी रहने चाहिए|

पंजाब में घिर गईं थीं कंगना....

बतादें कि, बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत जब बीते शुक्रवार को पंजाब के रोपड़ के पास से गुजर रही थीं तो इस बीच प्रदर्शनकारियों द्वारा उन्हें रोका गया| उनकी कार प्रदर्शनकारियों द्वारा आगे नहीं बढ़ने दी गई और कंगना का विरोध किया गया| हालांकि, इस बीच पंजाब पुलिस ने मौके पर स्थिति को संभाले रखा और कंगना को सुरक्षित प्रदर्शनकारियों के बीच से रफा कर दिया था|

कंगना रनौत बोलीं- लिंचिंग हो जाती....

प्रदर्शनकारियों के बीच से निकलने के बाद कंगना रनौत ने फेसबुक पर वीडियो डालते हुए कहा था कि मेरे शुभ चिंतक मेरी चिंता न करें, मैं अब सुरक्षित आगे बढ़ चुकी हूं| कंगना ने इस बीच उनका धन्यवाद किया जिन्होंने उन्हें इस स्थिति से सुरक्षित बाहर निकाला| कंगना ने खासतौर से पंजाब पुलिस और CRPF का आभार जताया| इसके आगे फिर कंगना अपने विरोधियों पर हमला बोलते नजर आईं| कंगना ने कहा था कि बहुत से लोग मुझे लेकर राजनीति कर रहे हैं और उसी राजनीति का नतीजा है कि यहां यह ऐसी स्थिति मेरे साथ बनी| कंगना ने कहा कि अगर मौके पर पुलिस न हो खुलेआम लिंचिंग हो जाए| यानि कंगना के कहने का मतलब था कि अगर पुलिस कर्मी यहां मौजूद नहीं होते तो उनके साथ लिंचिंग हो जाती| कंगना ने आगे कहा कि उन्हें ऐसे लोगों पर शर्म आती है|