Haryana Bhag Singh Chhatar joins JJP
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

हरियाणा की सियासत से खबर: कभी कांग्रेस में सफर, अब यह वरिष्ठ नेता JJP में शामिल

Haryana Bhag Singh Chhatar joins JJP

Haryana Bhag Singh Chhatar joins JJP

हरियाणा की सियासत से एक बड़ी खबर सामने आई है| इनेलो और कांग्रेस में रहे वरिष्ठ नेता भाग सिंह छातर बुधवार को जननायक जनता पार्टी (JJP) में शामिल हो गए हैं| भाग सिंह छातर ने हाल ही में कांग्रेस से इस्तीफा दिया था| जहां उनके इस्तीफा देने के बाद से ही यह कयास लगने लगे थे कि वह जेजेपी में जा सकते हैं और अब ऐसा ही हुआ| भाग सिंह छातर ने दुष्यंत चौटाला और अजय चौटाला समेत जेजेपी के तमाम नेताओं की मौजूदगी में पार्टी का दामन थाम लिया|

गौरतलब है कि भाग सिंह छातर तीन बार विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। 1995 में इनेलो की टिकट पर चुनाव लड़ा। इसके बाद 2000 में भी इनेलो की टिकट पर चुनाव लड़ा| इसके बाद भाग सिंह छातर ने 2014 में कांग्रेस की तरफ से चुनाव लड़ा था| भाग सिंह एक बार जिला परिषद के चेयरमैन भी रह चुके हैं।