Father raped Daughter
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

शर्म की बात: जेल में पिता का वहशीपन, नाबालिग बेटी का कर डाला रेप

Father raped Daughter in Jodhpur

Father raped Daughter

आजकल का जमाना रिश्तों के जज्बातों को ही नहीं समझ रहा है| अब रिश्तों में ही वहशत भर गई है| दूर का कोई रिश्तेदार रेप की वारदात को अंजाम दे रहा है सो दे ही रहा है साथ ही सगे भाई द्वारा बहन से रेप करने की खबरें आ रही हैं, एक सगे पिता द्वारा बेटी का रेप किया जा रहा है| वाकई, बेहद शर्म की बात है|

ताजा मामला राजस्थान के जोधपुर से सामने आया है| जहां एक पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया| हैरानी की बात यह है कि खुली जेल में यह सब घटना घटी| दरअसल, हत्या के आरोप में खुली जेल (ओपन-एयर जेल) में आजीवन कारावास की सजा काट रहे एक शख्स ने यहीं पर अपनी नाबालिग बेटी के साथ रेप किया| वहीं, रेप करने के बाद शख्स खुली जेल से फरार भी हो गया|

पत्नी छोड़ बैठी है.....

बताया जाता है कि, सजा काट रहे आरोपी शख्स की पत्नी ने उसे छोड़ दिया है लेकिन खुली जेल में बंद यह शख्स अपनी  नाबालिग बेटी को अपने साथ रख रहा था| लेकिन बेटी के साथ शख्स के इरादे में वहशीपन भी भर जाएगा| यह किसी ने नहीं सोचा था| शख्स ने बेटी से रेप किया है इसका खुलासा तब हुआ, जब बेटी ने अपनी मां से कांटेक्ट कर उसको सारी बात बताई| जिसके बाद मां ने पुलिस को इसकी शिकायत दी| लेकिन इससे पहले पुलिस कुछ करती, शख्स खुली जेल से फरार होने में कामयाब रहा| बरहाल, पुलिस ने कैदी शख्स को पकड़ने और उसपर रेप का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है|