रिहायशी इलाके में घुसा आया तेंदुआ, वन विभाग और पुलिस ने दी घर में रहने की सलाह
Leopard Entered a Residential Area
अर्थ प्रकाश संवाददाता
पंचकूला। Leopard Entered a Residential Area: हरियाणा के पंचकूला शहर के सेक्टर 6 में तेंदुआ घुस आने की खबर आ रही है। तेंदुए को मकान नंबर 277 के नजीदक देवार फांदते हुए देखा गया था। जिसके बाद लोगों में दहशत का माहौल देखने को मिल रहा है। लोग घरों के दरवाजे बंद कर वीडियो बनाने में लगे हैं ताकि तेंदुए के नजर आते ही आसपास के लोगों को जागरूक किया जा सके। उधर, वन विभाग और पुलिस की टीमों ने तेंदुए को ट्रैप करने के लिया जाल बिछा दिया है। तेंदुआ के इलाके में घुसने के बाद लोगों को घरों में रहने की सलाह दी जा रही है। फिलहाल तेंदुए के पंजों के निशान देखे जा रहे हैं। इससे पहले 7 दिसंबर को मोरनी के शिल्यों गांव के नज़दीक तेंदुआ देखा गया था, जो घरों में घुसने की कोशिश कर रहा था। बताया का रहा है कि कुछ दिन पहले तेंदुआ मोरनी के मुख्य मार्ग पर भी देखा गया था। मन जा रहा है कि मोरनी पंचकूला के रिहायशी इलाके के नजदीक है और वहां से भटक कर तेंदुआ आबादी में आ गया।