Virat Kohli Latest News
BREAKING
हिमाचल में बम धमाकों की धमकी; सरकारी अधिकारियों और सार्वजनिक स्थानों को निशाना बनाने की बात, हाई अलर्ट पर पुलिस, मचा हड़कंप मां वैष्णो देवी के त्रिकुट पर्वत पर बिजली गिरने का विहंगम दृश्य; श्रद्धालु लगाने लगे माता के जयकारे, यहां देखिए कैमरे में कैद पूरा मंजर अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप की दुनिया को धमकी; कहा- ईरान से अगर तेल लिया तो फिर अमेरिका... जानिए किस बड़े एक्शन की बात कही दिल्ली एयरपोर्ट पर हादसा; आंधी-बारिश से टर्मिनल-3 का टीन शेड गिरा, द्वारका में पेड़ गिरने से 4 लोगों की मौत, CM खुद सड़कों पर केदारनाथ धाम के कपाट खुले; बैंड-बाजे के साथ मंत्रोच्चारण-शिव तांडव पाठ, हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा, यहां देखिए मनमोहक नजारा, दर्शन कीजिए

क्रिकेट से बड़ी खबर: Virat Kohli हटे... अब इस क्रिकेटर के हाथ टेस्ट मैच की कप्तानी, पढ़ें

Due to this reason Virat Kohli is not playing Test match against South Africa

Virat Kohli Latest News

Virat Kohli Latest News : भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) में दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) इन दिनों कुछ ज्यादा ही सुर्खियों में बने हुए हैं| ध्यान रहे कि हाल ही में विराट वन डे मैच की कप्तानी से हटा दिए गए थे और रोहित शर्मा को वन डे मैच की कप्तानी दे दी गई थी| जिसके बाद यह मामला बहुत बड़े स्तर पर उछल पड़ा था कि विराट और रोहित शर्मा में अब टकराव की स्थिति बन गई है और विराट रोहित को वन डे मैच की कप्तानी देने पर खुश नहीं हैं| 

हालांकि, बाद में विराट ने सार्वजनिक तौर पर उनके और रोहित शर्मा के बीच के टकराव को बेबुनियाद बताया था और कहा था भारतीय क्रिकेट टीम में सब कुछ ठीक है| हां इस बीच विराट ने BCCI पर सवाल जरुर उठा दिया थे| विराट का दर्द फूटा था, उन्होंने कहा था कि उनसे वन डे मैच की कप्तानी छीनने की बात उन्हें अचानक बताई गई| जबकि उन्होंने T20 मैच की कप्तानी से इस्तीफ़ा लिया था और वह वन डे मैच की कप्तानी जारी रखने की बात कह चुके थे| 

अब विराट से जुड़ी ये ताजी खबर....

बतादें कि इन दिनों भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट मैच खेला जा रहा है| विराट टेस्ट मैच के कप्तान हैं| लेकिन वह अब अचानक मैच के बीच से हट गए हैं| मैच से हटने की वजह विराट ने जो बताई है उसे लोग हजम नहीं कर पा रहे हैं और तरह-तरह की बातें कह रह हैं| लोगों का कहना है कि ये सब अचानक तो नहीं हो सकता| खैर आपको बतादें कि विराट ने कमर में दिक्कत की वजह से मैच छोड़ा है| विराट ने बैक पेन का कारण बताया है| उनका कहना है कि उनकी कमर में खिंचाव है| ऐंठन हो रही है| इसलिए वह मैच खेलने में असमर्थ हैं| 

विराट की जगह कौन खेल रहा और कप्तानी किसके पास?

बतादें कि, साउथ अफ्रीका के ख़िलाफ़ खेले जा रहे इस टेस्ट मैच में विराट की अनुपस्थिति में उनकी जगह हनुमा विहारी को शामिल किया गया है| इसके अलावा विराट की कप्तानी की जिम्मेदारी केएल राहुल संभालेंगे।