Bride shot in Rohtak
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

हरियाणा में खौफनाक वारदात: नई-नई शादी... दूल्हे के सामने दुल्हन को गोलियों से भून गए बदमाश

Bride shot in Rohtak

Bride shot in Rohtak

हरियाणा प्रदेश में भी अपराध कम नहीं है| यहां भी अक्सर आपराधिक घटनाएं देखने को मिल रही हैं| ताजी आपराधिक घटना प्रदेश के रोहतक जिले से सामने आई है| यह आपराधिक घटना दिल दहला देने वाली है और इस घटना से इलाके में खौफ पसर गया है| दरअसल, खबर है कि यहां एक नई-नवेली दुल्हन को गोलियों से भूना गया है| शादी के जोड़े में दुल्हन को बदमाश लहूलुहान कर गए| बताया जाता है कि, बदमाशों ने दुल्हन को तीन को गोलियां मारी हैं| वहीं, बदमाश इस वारदात को अंजाम देने के बाद से फरार हैं| इधर, पुलिस इन बदमाशों को तलाश कर रही है| बताया जा रहा है कि बदमाश इनोवा गाड़ी में आए थे|

गाड़ी ओवरटेक कर रोकी.....

बताते हैं कि, रोहतक जिले के भाली गांव के निकट इस वारदात को अंजाम दिया गया| भाली गांव का ही रहना वाला दूल्हा अपनी दुल्हन को सांपला से शादी के बाद विदा करके घर ला रहा था लेकिन घर पहुंचने से पहले ही बदमाशों ने बीच रास्ते गाड़ी को ओवरटेक किया और गाड़ी रुकवा ली| इसके बाद दुल्हे को साइड करते हुए उसके सामने ही दुल्हन को तीन गोलियां मार दीं और इसके बाद दहशत फैलाते हुए मौके से फरार हो गए| जबकि दुल्हन गोलियां लगने के बाद लहुलहान हालत में बेसुध हो गई| जिसे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया| दुल्हन की स्थिति के बारे में आगे की जानकारी नहीं मिल सकी है|

दुल्हन को ही क्यों मारी गोलियां....

जहां इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गयी है तो वहीं स्थानीय पुलिस महकमे में भी हड़कंप है और पुलिस टीम पूरी जांच-पड़ताल के साथ वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों तक जल्द से जल्द पहुंचने की कोशिश कर रही है| इधर , वारदात के पीछे कई तरह की बातें सामने आ रही हैं| वारदात को प्रेम प्रसंग से भी जोड़ा जा रहा है और किसी दुश्मनी की बात भी कही जा रही है| इस वारदात के पीछे प्रेम प्रसंग को ज्यादा बल मिल रहा है क्योंकि बदमाशों ने दुल्हन को ही क्यों गोलियों से भूना.... बाकि किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया| बरहाल, पुलिस की जांच जारी है|