Bihar Brahamdev Mandal Corona Vaccine
BREAKING

चचा में कोरोना वैक्सीन की भूख! देखें, इस शख्स को ताबड़तोड़ तलाश रही है पुलिस, 11 डोजें लेकर कर रहा है कुछ ऐसा दावा

Bihar Brahamdev Mandal Corona Vaccine

Bihar Brahamdev Mandal Corona Vaccine

एक तरफ तो कोरोना वायरस अपना प्रकोप ढाये हुए है और इसे लेकर कई मामले सुनने में आ रहे हैं लेकिन बात अगर कोरोना वैक्सीन की करें तो इसे लेकर एक बेहद अजीबोगरीब मामला अब सामने आया है| दरअसल, भले ही देश में एक बड़े पैमाने पर कोरोना वैक्सीन लोगों को लग गई हो, वो इसके लिए खुद से आगे आये हों मगर अभी भी कई लोगों में कोरोना वैक्सीन को लेकर काफी भ्रम है, वह इसे लगवाने से डर रहे हैं| जहां उन्हें नियमों में बांध के या फिर किसी और तरह से या जबरदस्ती या जागरूक करके कोरोना वैक्सीन लगाई जा रही है| पर आप बिहार के एक शख्स ब्रह्मदेव मंडल के बारे में क्या कहेंगे? जिन्होंने कोरोना वैक्सीन लगवाने में सारी हदें ही पार कर दीं| आपको पता है कि ब्रह्मदेव मंडल ने कोरोना वैक्सीन की 11 डोजें लगवाईं हैं|

ब्रह्मदेव मंडल ने खुद किया दावा .....

आपको बतादें कि, ब्रह्मदेव मंडल अपनी उम्र 84 साल बताते हैं| ब्रह्मदेव मंडल का खुला दावा है कि उन्होंने कोरोना वैक्सीन की 11 डोजें ली हैं| ब्रह्मदेव मंडल कहते हैं कि जब उन्होंने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ली तो उन्हें स्वास्थ्य संबंधी दिक्क्तों में राहत मिली| जिसके बाद उनके मन में विचार आया कि कोरोना वैक्सीन ही उन्हें स्वास्थ्य संबंधी कई दिक्क्तों से छुटकारा दिला सकती है| जहां उन्होंने यह मन बना लिया कि उन्हें कोरोना वैक्सीन की अब एक और नहीं बल्कि और कई डोजें लेनी होंगी| जिसके बाद उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को गुमराह करते हुए वैक्सीन की 11 डोजें लीं| ब्रह्मदेव मंडल का बड़ा दावा है कि जब से उन्होंने कोरोना वैक्सीन की इतनी डोजें ली हैं तबसे वह बीमार नहीं पड़ रहे हैं, उनके स्वास्थ्य में बढ़िया सुधार होने लगा है| ब्रह्मदेव मंडल ने यह भी साफ़ बताया है कि उन्होंने कब-कब कहाँ से किस प्रकार से कोरोना वैक्सीन की टोटल 11 डोजें लगवाईं|

लेकिन फंस गए चचा .....

फिलहाल, ब्रह्मदेव मंडल के कोरोना वैक्सीन की 11 डोजें लेने के दावे ने स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप की स्थिति पैदा कर दी है| मामले में जांच शुरू कर दी गई है, मामला पुलिस के पास भी पहुंच गया है| वहीं, ब्रह्मदेव मंडल अपने दावे पर अटल हैं और जांच शुरू होने के बाद से बताया जाता है कि वह फरार हो गए हैं| यानि जब पुलिस ब्रह्मदेव मंडल के घर पहुंच रही है तो वह गायब मिल रहे हैं| ऐसे में ब्रह्मदेव मंडल की तलाश शुरू कर दी गई है| बताया जाता है कि ब्रह्मदेव मंडल सरकारी नौकरी से रिटायर हैं|