Aryan Khan Drug Case
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

Aryan Khan Drug Case: कुछ ऐसी जिंदगी हो गई है शाहरुख के बेटे की, जेल में आम कैदियों के बीच छोड़ दिया गया

Aryan Khan Drug Case

Aryan Khan Drug Case

Aryan Khan Drug Case : बॉलीवुड के किंग कह जाने वाले शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान इन दिनों ड्रग केस में जेल की हवा खा रहे हैं| आर्यन को आर्थर रोड केंद्रीय जेल में रखा गया है| बतादें कि, हाल ही में एक शिप में एनसीबी की टीम ने छापा मारा था| जिसमें ड्रग केस के संबंध में शाहरुख के बेटे आर्यन खान सहित कई लोगों को पकड़ा गया था| इधर, एनसीबी की टीम जहां इन सभी से लगातार पूछताक्ष कर रही है तो वहीं इनकी जमानत के लिए इनके वकील अदालत में दलीलें पेश कर रहे हैं| मुख्य रूप से शाहरुख खान अपने बेटे आर्यन खान की जमानत के लिए खूब हाथ-पैर मार रहे हैं लेकिन कुछ हो नहीं पा रहा है| सुनवाई लगातार जारी है पर आर्यन की जमानत पर पेंच फंसा हुआ है|

अभी तक विशेष बैरक में थे... अब आम कैदियों के बीच ...

वहीं, अब खबर आ रही है कि आर्यन खान और उनके साथ पकड़े गए सभी लोगों को अब विशेष बैरक से हटाकर आम कैदियों के बीच ही सामान्य बैरक में शिफ्ट किया जाएगा| आर्थर रोड केंद्रीय जेल के सुपरिटेंडेंट नितिन वायचल ने बताया कि आर्यन खान समेत सभी का कल कोविड टेस्ट किया गया जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई। आज से आर्यन खान और अन्य कैदियों को सामान्य कैदियों के बीच में सामान्य बैरक में शिफ़्ट करेंगे।

खाना-पानी कैसा?

नितिन वायचल ने बताया कि आर्यन खान और उनके साथ पकड़े गए लोगों को घर के कपड़े इस्तेमाल करने की अनुमति तो दी गई है लेकिन इनका खाना-पानी जेल का ही होगा| न तो इन्हें कहीं बाहर का खाना दिया जाएगा और न ही इन्हें इनके घर का| ये सभी जेल का खाना खा रहे हैं। नितिन वायचल ने बताया कि आर्यन ने कूपन से जेल की कैंटीन से बिस्किट,स्नैक्स, पानी की बोतल ली है| आर्यन खान सहित उनके पकड़े गए लोगों को अन्य कैदियों की तरह कंबल और चादर दी गई है| बतादें कि, आर्यन की जमानत पर आज फिर सुनवाई होनी है| अब देखना यह है कि आर्यन को जमानत मिलती है कि नहीं?