BREAKING
पेपर लीक मुद्दे पर कांग्रेस के प्रदर्शन पर AAP का हमला, संजय सिंह और आतिशी ने उठाए सवाल सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल ले जाने का हाई कोर्ट का आदेश, कहा- पसंद के अस्पताल में इलाज कराना मौलिक अधिकार यूपी कैबिनेट की बड़ी मंजूरी, 26,315 करोड़ रुपये से बनेगा 333 किमी लंबा विंध्य एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल और गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से; 10 लाख नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे, CM मान बोले- मैनुअल नहीं डिजिटल वैरिफिकेशन होगा दिल्ली में PM आवास के पास राहुल गांधी का विरोध प्रदर्शन; मोदी-धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया गया

अक्षरा सिंह का छठ गीत 'बड़ा भाग पवले बाड़े' रिलीज

Akshara-Singh

Akshara Singh :  भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री-गायिका अक्षरा सिंह का छठ गीत 'बड़ा भाग पवले बाड़े' रिलीज हो गया है।

अक्षरा सिंह का नया गाना 'बड़ा भाग पवले बाड़े', रिलीज हो गय है। लोक आस्था के महापर्व छठ का यह गाना अक्षरा ने बेहद मार्मिक तरीके से बनाया है। गाने में अक्षरा एक सूप बनाने वाली के किरदार में नज़र आई हैं, जो सूप बेचते हुए एक घर जाती हैं।

वहां उसका हाथ पास पड़े खटिये से लगती है, जिसके बाद उसके घर की मालिकन आकर उसे बुरी तरह से दुत्कार देती है। इससे वह काफी आहत हो जाती है और रोते हुए वहां से चली जाती है । यह बेहद मार्मिक क्षण होता है।

अक्षरा के यूट्यूब चैनल से रिलीज गाना 'बड़ा भाग पवले बाड़े' छठ पूजा से जुड़ी उस चीज को दिखाता है, जिस पर आज तक किसी ने ध्यान नहीं दिया। अक्षरा सिंह ने कहा, “छठ माई की कृपा अपने भक्तों पर हमेशा एक समान होता है, फिर भक्त ही एक दूसरे में फर्क क्यों करते हैं।

यह महापर्व आपसी सहयोग का भी प्रतीक है। लेकिन फिर भी छठ में उपयोगी सूप बनाने वाले लोगों के साथ आज भी लोग छुआछूत मान कर उनका अपमान करते हैं। यह सही नहीं, क्योंकि यदि वे अपवित्र होते तो छठ मईया को उनका सूप चढ़ता ही नहीं। गाने में हमने एक ऐसी ही दुखयारी को दिखाया है। आप भी देखिए।”

गौरतलब है कि गाने 'बड़ा भाग पवले बाड़े', का लिरिक्स मनोज मतलबी और म्यूजिक घुंघरू जी का है। डायरेक्टर अंजनी कुमार हैं और डीओपी सावन एम प्रजापति हैं।