Akali Dal announced candidates for Chandigarh Municipal Corporation election
BREAKING
पेपर लीक मुद्दे पर कांग्रेस के प्रदर्शन पर AAP का हमला, संजय सिंह और आतिशी ने उठाए सवाल सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल ले जाने का हाई कोर्ट का आदेश, कहा- पसंद के अस्पताल में इलाज कराना मौलिक अधिकार यूपी कैबिनेट की बड़ी मंजूरी, 26,315 करोड़ रुपये से बनेगा 333 किमी लंबा विंध्य एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल और गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से; 10 लाख नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे, CM मान बोले- मैनुअल नहीं डिजिटल वैरिफिकेशन होगा दिल्ली में PM आवास के पास राहुल गांधी का विरोध प्रदर्शन; मोदी-धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया गया

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा, अकाली दल ने लिस्ट की जारी

Akali Dal announced candidates for Chandigarh Municipal Corporation election

Akali Dal announced candidates for Chandigarh Municipal Corporation election

पंजाब विधानसभा चुनाव-2022 के साथ-साथ अकाली दल ने इसी बीच होने वाले चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के लिए भी अपना पूरा ध्यान केंद्रित किया हुआ है| चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के लिए भी अकाली दल की तैयारियां जोरों पर हैं| वहीं, अब अकाली दल द्वारा निगम चुनाव के लिए 9 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी गई है| जो कि इस प्रकार है|

वार्ड न. 30 से पूर्व डिप्टी मेयर तथा मौजूदा पार्षद स. हरदीप सिंह बुटरेला, वार्ड न. 1 से बीबी रणदीप कौर पत्नी स. गुरप्रीत सिंह , वार्ड न.  2 से सुनील राठी, वार्ड न. 5 से बीबी परमजीत कौर पत्नी स. अवतार सिंह, वार्ड न. 6 से बीबी करमजीत कौर पत्नी स. सुरजीत सिंह राजा अध्यक्ष एस.सी विंग, वार्ड न. 14 से स. कुलदीप सिंह , वार्ड न. 25 से स. गुरप्रीत सिंह, वार्ड न. 27 से स. जबरजंग सिंह तथा वार्ड न. 32 से स. परमिंदर सिंह लाली शिरोमणी अकाली दल तथा बसपा के सांझे उम्मीदवार होंगें|

 

अकाली नेता डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने बताया कि पार्टी द्वारा नगर निगम चुनाव के लिए अलग चुनाव कार्यालय खोला जा रहा है तथा इस चुनाव कार्यालय के इंचार्ज चंडीगढ़ इकाई के महासचिव तथा वरिष्ठ नेता स. चरनजीत सिंह विल्ली होंगें, जो उम्मीदवारों के साथ तालमेल करेंगें।