AAP against re-counting of votes in Chandigarh Ward No-4
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

चंडीगढ़ से बड़ी खबर: निगम चुनाव रिजल्ट पर इस वार्ड में फंसा पेंच, चुनाव आयोग BJP से मिला हुआ है, आरोप लगाकर AAP का ताबड़तोड़ विरोध 

AAP against re-counting of votes in Chandigarh Ward No-4

AAP against re-counting of votes in Chandigarh Ward No-4

Chandigarh Municipal Corporation Election Result : चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव-2021 का रिजल्ट डिक्लेयर हो चुका है| रिजल्ट देखें तो आप ने जबरदस्त बाजी मारी है| आम आदमी पार्टी ने बीजेपी को करारी शिकस्त देते हुए शहर के 14 वार्डों ( 1, 4 , 15, 16, 17 ,18, 19, 21, 22, 23, 25, 26, 29, 31) में अपना कब्जा जमाया है| जबकि बीजेपी ने 12 वार्डों (2, 3 , 6, 7 , 8 , 9,11,12, 14, 32, 33, 35 ) ने अपनी जीत का खाता खोला है| इधर, साथ ही कांग्रेस को आठ वार्डों (5, 10 , 13, 20, 24, 27, 28, 34, ) में जीत मिली है जबकि अकाली दल के खाते में जीत की एक सीट (वार्ड-30) है|

लेकिन वार्ड नंबर- 4 पर फंस गया यह पेंच...

अब भले ही चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव- 2021 का पूरा रिजल्ट सामने आ गया हो लेकिन वार्ड नंबर- 4 पर एक पेंच फंस गया है| दरअसल, यहां बीजेपी वोटों की गिनती फिर से कराने की बात कह रही है और अगर इस वार्ड में वोटों की गिनती फिर से होती है तो ऐसा चौथी बार होगा| इधर, आम आदमी पार्टी का इसे लेकर मौके पर जबरदस्त विरोध जारी है| आप के पंजाब प्रवक्ता राघव चड्ढा और आप के लोकल नेता प्रदीप छाबड़ा मौके पर मौजूद हैं| आप द्वारा वोटों की फिर से गिनती को लेकर चुनाव आयोग चंडीगढ़ पर बड़ा आरोप लगाया जा रहा है| आप का कहना है कि बीजेपी इस वार्ड से हार गई है लेकिन क्या वह वोटों की गिनती फिर से कराकर जीत जाएगी? आप का कहना है कि वोटों की दोबारा गिनती भाजपा को जिताने के लिए की जा रही है| चुनाव आयोग भाजपा के साथ मिला हुआ है| बतादें कि, इस वार्ड से आप की सुमन देवी ने बीजेपी की सविता गुप्ता को 12 वोटों से हराया है| 

वार्ड-2 पर भी यही हाल...

खबर है कि, वार्ड-2 पर भी कुछ ऐसा ही हाल है, यहां बीजेपी से हारे कांग्रेस नेता हरमोहिंदर सिंह लक्की फिर से वोटों की गिनती कराना चाह रहे हैं| बतादें कि, यहां से बीजेपी नेता महेशइन्दर सिंह सिद्धू ने 11 वोटों से बाजी मारी है|