AAP Raghav Chadha big statement on Punjab Congress
BREAKING
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के अवसर पर अहमदाबाद में गुजरात, मध्य प्रदेश और राजस्थान की सहकारिता क्षेत्र से जुड़ी माताओं-बहनों व अन्य कार्यकर्ताओं के साथ ‘सहकार संवाद’ किया जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने के बाद धर्मवीर भड़ाना ने जताया सीएम, प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर का आभार नाले में डूबने से एक ही परिवार के 3 बच्चों की मौत, पूरे गांव में मातम राष्ट्रीय सम्मेलन से बना सार्थक चर्चा और परस्पर संवाद का वातावरण : हरविन्द्र कल्याण पुलिस ने रंजिश के चलते नाबालिग की हत्या के मामले में आरोपी महिला और तीन नाबालिग आरोपियों को हिरासत में लिया

AAP ने Punjab Congress में मचा दिया तहलका! किया ये बड़ा खुलासा

AAP Raghav Chadha big statement on Punjab Congress

AAP Raghav Chadha big statement on Punjab Congress

पंजाब में विधानसभा चुनाव-2022 को लेकर यहां राजनीतिक पार्टियां अपने लिए फिजा बनाने की भरपूर कोशिश कर रही हैं| वहीं, इस बीच इन पार्टियों के बीच वार-पलटवार का सिलसिला भी खूब जारी है| इसके साथ ही नेता एक पार्टी से दूसरी पार्टी में भी जाते नजर आ रहे हैं| लेकिन इस कड़ी में आम आदमी पार्टी पंजाब कांग्रेस के नेताओं को अपनी पार्टी में नहीं लेना चाहती है| वहीं, भले ही आप पंजाब कांग्रेस के नेताओं को अपनी पार्टी में शामिल न कर रही हो मगर आप पंजाब कांग्रेस से लेकर दिल्ली कांग्रेस हाईकमान तक तहलका मचाने का काम जरूर कर रही है| दरअसल, आप प्रवक्ता राघव चड्ढा ने सोमवार को बड़ा बयान दिया| उन्होंने कहा कि वह पंजाब कांग्रेस को लेकर एक खुलासा करने जा रहे हैं|

क्या खुलासा किया?

राघव चड्ढा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के 4 बड़े मंत्री लगातार पार्टी के संपर्क में चल रहे हैं। वह कांग्रेस छोड़ कर 'आप' में शामिल होना चाहते हैं। लेकिन क्या किया जाए दागी नेताओं के लिए 'आप' में कोई जगह नहीं है। राघव चड्ढा ने कहा कि इन चारों मंत्रियों पर रेत के चोरी करने के गंभीर आरोप लगते आ रहे हैं। अब जिसने पंजाब की मिटटी को भी बेच दिया, जिस धरती को मां कहा जाता है इन लोगों ने उसको भी नहीं छोड़ा| ऐसे लोगों को पार्टी में नहीं रखा जाएगा| राघव चड्ढा का कहना है कि इन चारों मंत्रियों की आप पार्टी में कभी ज्वाइनिंग नहीं होगी| आप पार्टी कट्टर ईमानदार पार्टी है। ऐसे लोगों की पार्टी में कोई जरुरत और जगह नहीं है|

ध्यान रहे कि,  केजरीवाल ने हाल ही में कहा था कि पंजाब कांग्रेस के कई विधायक आप में आना चाहते हैं लेकिन वह अपनी पार्टी में पंजाब कांग्रेस का कचरा नहीं चाहते|

वीडियो देखें -   https://twitter.com/AAPPunjab/status/1470283310785912832