67 percent voting in Chhattisgarh
BREAKING
पेपर लीक मुद्दे पर कांग्रेस के प्रदर्शन पर AAP का हमला, संजय सिंह और आतिशी ने उठाए सवाल सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल ले जाने का हाई कोर्ट का आदेश, कहा- पसंद के अस्पताल में इलाज कराना मौलिक अधिकार यूपी कैबिनेट की बड़ी मंजूरी, 26,315 करोड़ रुपये से बनेगा 333 किमी लंबा विंध्य एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल और गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से; 10 लाख नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे, CM मान बोले- मैनुअल नहीं डिजिटल वैरिफिकेशन होगा दिल्ली में PM आवास के पास राहुल गांधी का विरोध प्रदर्शन; मोदी-धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया गया

छत्तीसगढ़ मेें 67 फीसदी मतदान

67 percent voting in Chhattisgarh

67 percent voting in Chhattisgarh

67 percent voting in Chhattisgarh- रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के अंतर्गत द्वितीय चरण में 70 विधानसभा क्षेत्रों में 67 फीसदी से अधिक मतदान हुआ है। एक स्थान पर नक्सलियों ने सुरक्षाकर्मियों को निशाना बनाने की कोशिश, मगर अधिकांश स्थानों पर मतदान शांतिपूर्वक हुआ।

राज्य में मतदान को लेकर लोगों में खास उत्साह रहा, यहां मतदान शुरु होने से पहले ही मतदाताओं की लंबी कतारें भी नजर आने लगी थी। शुरुआत में मतदान की रफ्तार धीमी रही, मगर दिन चढ़ने के साथ मतदान ने गति पकड़ी, 11 बजे तक 19.65 प्रतिशत मतदाता मतदान कर चुके थे। शाम 5 बजे तक मतदान 67.34 प्रतिशत हो चुका था।

एक स्थान पर नक्सलियों ने सुरक्षाकर्मियों को निशाना बनाने की कोशिश, किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। अधिकांश स्थानों पर मतदान शांतिपूर्वक हुआ। राज्य में दो चरणों में मतदान हुआ। पहले चरण में 90 में से 20 सीटों पर मतदान हुआ और शेष 70 सीटों पर शुक्रवार को मतदान हुआ। इस चरण में कुल 958 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं, जिनमें 827 पुरुष, 130 महिला और एक तृतीय लिंग हैं।