साइबर क्राइम ऑपरेशन के आरोप में श्रीलंका में 60 भारतीय गिरफ्तार
BREAKING
मोबाइल गेम खेलते समय फट गई दिमाग की नस; 22 साल के युवक का ब्लड प्रेशर अचानक 300 पार हुआ, इंटरनल ब्लीडिंग से मौत पंजाब में PPS अफसरों का प्रमोशन; DSP बिक्रमजीत सिंह बराड़ समेत ये अफसर SP प्रमोट, शानदार रिकॉर्ड को देखते हुए फैसला पंचकूला कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी; सीधे जज की ईमेल आईडी पर भेजा मैसेज, पुलिस-बम स्क्वायड के सर्च ऑपरेशन में कुछ भी नहीं मिला 'ठाकुर हूं मैं, बक** मत करना, ऐसी की तैसी कर दूंगी...' बैंक में महिला कर्मचारी ने खोया आपा, कस्‍टमर से भिड़ंत का वीडियो वायरल पंजाब में लॉं कॉलेज में लड़की की हत्या; युवक ने क्लासरूम में गोली मारी, फिर खुद भी कर लिया सुसाइड, वारदात से फैली सनसनी

साइबर क्राइम ऑपरेशन के आरोप में श्रीलंका में 60 भारतीय गिरफ्तार

Online Financial Scam

Online Financial Scam

कोलंबो। Online Financial Scam: श्रीलंका में ऑनलाइन वित्तीय घोटालों में शामिल होने के आरोप में 60 भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। उन्हें गुरुवार को कोलंबो के मदीवेला, बट्टारामुल्ला और पश्चिमी तटीय शहर नेगोंबो से गिरफ्तार किया गया।

छापेमारी में कई मोबाइल और लैपटॉप जब्त

पुलिस प्रवक्ता एसएसपी निहाल थल्दुवा के अनुसार, इस छापेमारी में 135 मोबाइल और 57 लैपटॉप जब्त किए गए हैं। यह कार्रवाई एक पीड़ित की शिकायत के बाद की गई थी। नेगोंबो में एक घर पर छापेमारी के दौरान सामने आए प्रमुख सबूतों के बाद 13 संदिग्धों की प्रारंभिक गिरफ्तारी हुई और 57 फोन और कंप्यूटर जब्त किए गए। बाद में की गई कार्रवाइयों में 19 अतिरिक्त गिरफ्तारियां हुईं।

कार्रवाई में अंतरराष्ट्रीय संबंध हुए उजागर

कार्रवाई में दुबई और अफगानिस्तान में अंतरराष्ट्रीय संबंध उजागर हुए हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि पीड़ितों में स्थानीय और विदेशी दोनों शामिल हैं। ऐसा संदेह है कि वे वित्तीय धोखाधड़ी, अवैध सट्टेबाजी और जुए की विभिन्न गतिविधियों में शामिल थे।