अमेरिका के कैलिफोर्निया में 3 लोगों की हत्या, घर में घुसकर गोली मारने वाला हमलावर गिरफ्तार
BREAKING
मोबाइल गेम खेलते समय फट गई दिमाग की नस; 22 साल के युवक का ब्लड प्रेशर अचानक 300 पार हुआ, इंटरनल ब्लीडिंग से मौत पंजाब में PPS अफसरों का प्रमोशन; DSP बिक्रमजीत सिंह बराड़ समेत ये अफसर SP प्रमोट, शानदार रिकॉर्ड को देखते हुए फैसला पंचकूला कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी; सीधे जज की ईमेल आईडी पर भेजा मैसेज, पुलिस-बम स्क्वायड के सर्च ऑपरेशन में कुछ भी नहीं मिला 'ठाकुर हूं मैं, बक** मत करना, ऐसी की तैसी कर दूंगी...' बैंक में महिला कर्मचारी ने खोया आपा, कस्‍टमर से भिड़ंत का वीडियो वायरल पंजाब में लॉं कॉलेज में लड़की की हत्या; युवक ने क्लासरूम में गोली मारी, फिर खुद भी कर लिया सुसाइड, वारदात से फैली सनसनी

अमेरिका के कैलिफोर्निया में 3 लोगों की हत्या, घर में घुसकर गोली मारने वाला हमलावर गिरफ्तार

3 people killed in California

3 people killed in California

अलामेडा (अमेरिका)। 3 people killed in California: अमेरिका के कैलिफोर्निया में तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया। अल्मेडा पुलिस विभाग के अनुसार, यह मामला बुधवार रात को घटित हुआ है।

एपीडी ने ‘फेसबुक’ पर जारी एक बयान में कहा कि उसे एक व्यक्ति ने फोन कर बताया कि उसके पड़ोसी को अलामेडा शहर के किट्टी हॉक रोड के 400 ब्लॉक में गोली मार दी गई है। इसके बाद फुर्ती दिखाते हुए तत्काल मौके पर पहुंचे अलामेडा पुलिस के अधिकारियों ने पीड़ित का पता लगाया। घर में नाबालिगों समेत परिवार के अन्य सदस्य भी गोली लगने से घायल मिले। एक संदिग्ध व्यक्ति को मौके से हिरासत में ले लिया गया है।

गोलीबारी के पीछे का कारण का नहीं हो पाया खुलासा

कैलिफोर्निया में घर में घुसकर किए गए इस हत्याकांड से हर कोई दहशत में है। फिलहाल पुलिस ने गोलीबारी का कारण नहीं बताया है। पुलिस ने कहा, 'हमें यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि तीन पीड़ितों की मौत हो गई और परिवार के अन्य सदस्यों का स्थानीय अस्पताल में उपचार हो रहा है। पुलिस ने कहा कि आम लोगों को खतरे से संबंधित कोई सूचना नहीं है। पुलिस इस घटना की जांच कर रही है।