केदारनाथ में हुई हार्ट अटैक से 3 की मौत, चारों धामों में मरने अब तक कुल 33 की मौत
BREAKING
पेपर लीक मुद्दे पर कांग्रेस के प्रदर्शन पर AAP का हमला, संजय सिंह और आतिशी ने उठाए सवाल सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल ले जाने का हाई कोर्ट का आदेश, कहा- पसंद के अस्पताल में इलाज कराना मौलिक अधिकार यूपी कैबिनेट की बड़ी मंजूरी, 26,315 करोड़ रुपये से बनेगा 333 किमी लंबा विंध्य एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल और गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से; 10 लाख नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे, CM मान बोले- मैनुअल नहीं डिजिटल वैरिफिकेशन होगा दिल्ली में PM आवास के पास राहुल गांधी का विरोध प्रदर्शन; मोदी-धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया गया

केदारनाथ में हुई हार्ट अटैक से 3 की मौत, चारों धामों में मरने अब तक कुल 33 की मौत

केदारनाथ में हुई हार्ट अटैक से 3 की मौत

केदारनाथ में हुई हार्ट अटैक से 3 की मौत, चारों धामों में मरने अब तक कुल 33 की मौत

रुद्रप्रयाग: केदारनाथ दर्शनों को आई तीन महिला यात्रियों की शनिवार को हृदयगति रुकने से की मौत हो गई। इनमें दो की मौत फाटा, जबकि एक की केदारनाथ में हुई। इसके साथ ही केदारनाथ धाम में हृदयगति रुकने से मरने वालों की संख्या 13 पहुंच गई है। जबकि, चारों धाम में कुल 33 यात्री दम तोड़ चुके हैं।

सुबह अचानक सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई

जानकारी के अनुसार केदारनाथ यात्रा पर आई बड़ौदा (गुजरात) निवासी सुमित्रा देवी (67) को सुबह अचानक सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई। इससे पहले कि सुमित्रा को अस्पताल पहुंचाने, उन्होंने दम तोड़ दिया। पुणे (महाराष्ट्र) निवासी मंगल अशोक चिंचवाड़े (56) स्वजन के साथ केदारनाथ दर्शनों से लौटकर फाटा में रुकी हुई थीं।

केदारनाथ जाते हुए फाटा में अचानक तबीयत बिगड़ी

सुबह 11 बजे के आसपास अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। वहीं, कोल्हापुर (महाराष्ट्र) निवासी देव आडवानी (76) की केदारनाथ जाते हुए फाटा में अचानक तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हृदय गति रुकने से मरने वाले श्रद्धालु

धाम- शनिवार को- कुल मृतक

यमुनोत्री- 00- 12

गंगोत्री- 00- 03

केदारनाथ- 03- 13

बदरीनाथ- 00- 05