अफगानिस्तान में काबुल बैंक के बाहर आत्मघाती हमले में 25 की मौत, 30 घायल
BREAKING
पंजाब में लॉं कॉलेज में लड़की की हत्या; युवक ने क्लासरूम में गोली मारी, फिर खुद भी कर लिया सुसाइड, वारदात से फैली सनसनी कर्नाटक में प्लेन क्रैश; अचानक हवा में गोते खाते हुए नीचे आ गिरा, गिरते ही चीथड़े उड़े, मौके पर पुलिस-प्रशासन की टीम, लोग भी जुटे 'मैं संघ प्रमुख का पद छोड़ने के लिए तैयार...' RSS चीफ मोहन भागवत का बड़ा बयान, कहा- मेरे 75 साल पूरे हो गए, मेरा हो गया ये साड़ी 39 करोड़ रुपये की; क्या हुआ हैरान रह गए, मुंबई में बनाई गई, जानिए दुनिया की इस सबसे महंगी साड़ी में आखिर ऐसा क्या? पंजाब में 'ऑपरेशन प्रहार-2' का ऐलान; वांटेड गैंगस्टरों की आएगी आफत, खुद सीनियर पुलिस अफसर फील्ड पर उतरेंगे, DGP को सुनिए

अफगानिस्तान में काबुल बैंक के बाहर आत्मघाती हमले में 25 की मौत, 30 घायल

Suicide Attack at Kabul Bank

Suicide Attack at Kabul Bank

काबुल : Suicide Attack at Kabul Bank: अफगानिस्तान के उत्तरी शहर कुंदुज में काबुल बैंक की शाखा के बाहर मंगलवार सुबह हुए विस्फोट में 25 लोगों की मौत हो गई, जबकि कम से कम 30 अन्य घायल हुए हैं. अफगान मीडिया ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है.

अमु टीवी ने स्थानीय सूत्रों के हवाले से बताया कि विस्फोट में मारे गए लोगों में से अधिकांश तालिबान के सदस्य थे. सूत्रों ने पुष्टि की कि मारे गए लोगों में कुंदुज के 'पुलिस जिले 4' के तालिबान सुरक्षा कमांडर जकारिया भी शामिल हैं.

तालिबान पुलिस ने कहा कि मंगलवार सुबह शहर में काबुल बैंक की शाखा के बाहर हुआ विस्फोट एक आत्मघाती बम विस्फोट था, जिसमें नागरिकों और तालिबान सदस्यों सहित पांच लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए.

सूत्रों ने बताया कि विस्फोट स्थानीय समयानुसार सुबह 8:30 बजे हुआ। मृतकों के शवों को तालिबान के 217 ओमारी कोर क्लिनिक में ले जाया गया है.

रिपोर्ट के मुताबिक यह हमला तालिबान की तरफ से अपने सैन्य और सुरक्षा कर्मियों को वेतन लेने के लिए बैंकों से दूर रहने और इसके बजाय निर्दिष्ट स्थानों का इस्तेमाल करने का आदेश देने के हफ्तों बाद हुआ है. किसी भी समूह ने बम विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है.