OMG: जम्मू-कश्मीर में बड़ी घटना, अचानक हुआ ग्रेनेड Blast, कैप्टन सहित सेना के इतने जवान शहीद

OMG: जम्मू-कश्मीर में बड़ी घटना, अचानक हुआ ग्रेनेड Blast, कैप्टन सहित सेना के इतने जवान शहीद

2 Army personnel Martyr in grenade blast in Jammu Kashmir

2 Army personnel Martyr in grenade blast in Jammu Kashmir

Jammu Kashmir News : जम्मू-कश्मीर से एक बड़ी घटना सामने आ रही है| मिली जानकारी के अनुसार, यहां पुंछ जिले के मेंढर सेक्टर में अचानक हुए ग्रेनेड ब्लास्ट में सेना के दो जवान शहीद हो गए हैं| शहीद हुए इन दोनों जवानों में एक सेना में कैप्टन था| दोनों जवानों की पहचान कैप्टन आनंद और  नायब भगवान सिंह के रूप में हुई है|

एलओसी पर ड्यूटी दे रहे थे, नहीं पता था हो जाएगी ऐसी घटना...

बताया जा रहा है कि, यह पूरी घटना मेंढर सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर घटी| सेना के ये दोनों जवान यहां ड्यूटी दे रहे थे| लेकिन इतने में अचानक से इनके पास एक भयंकर ग्रेनेड ब्लास्ट हुआ और ये दोनों जवान ब्लास्ट की चपेट में आ गए और इनकी जान चली गई| बताया तो यह भी जाता है कि इस घटना में कुछ और जवान घायल भी हुए हैं| जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है|

2 Army personnel Martyr in grenade blast in Jammu Kashmir
2 Army personnel Martyr in grenade blast in Jammu Kashmir

बीते कल आतंकी घटना में चली गई थी एक ASI की जान...

आपको बतादें कि, बीते कल जम्मू-कश्मीर के पुलवामा के गंगू इलाके में सीआरपीएफ और आतंकियों में मुठभेड़ हुई थी| इस मुठभेड़ में सीआरपीएफ जवान ASI विनोद कुमार की जान चली गई थी|