1502 new patients in the city, two died

शहर में 1502 नए मरीज, दो ने दम तोड़ा

Corona-Test

1502 new patients in the city, two died

अब वीआइपी सेक्टरों में भी तेजी से फैल रहा कोरोना 

होम आइसोलेशन में रहने वाले 1112 कोविड मरीज हुए ठीक

चंडीगढ़। शहर में जैसे जैसे कड़ाके की ठंड का प्रकोप बढ़ रहा है वैसे वैसे कोरोना के मरीजों की सं या  भी  तेजी से बढ़ रही है और कोरोना के कारण मरने वालों की सं या भी निरंतर बढऩा शुरू हो गई है। शहर में हर रोज दो के  करीब मरीज दम तोड़ रहे हैं। शहर में बुधवार को  कोरोना के 1502 नये मरीज सामने आए  दो और मरीजों ने उपचार के दौरान दम  ता़े दिया। शहर में कोरोना के एक्टिव मरीजों की सं या 9966 हो गई है। वहीं कोरोना के कारण अब तक  1093 मरीज  दम तोड़ चुके हैं। शहर में बुधवार को 25.91 प्रतिशत कोविड प्रतिशतता आंकी गई। शहर में अब वीआईपी  सैक्टरों में भी कोरोना का विस्फोट होना शुरू हो गया है। जहां पहले  4 से 6 केस ही सामने आते थे वहां  अब  दर्जनों केस एक सैक्टर से सामने आ रहे हैं। शहर में नगर प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं।

यूं कहा जा सकता है कि कोरोना अब यूटी सचिवालय तक  फिर पहुंच गया है। शहर में  वीआईपी सैक्टरों में भी बुधवार को  सैक्टर  1 में 5, सैक्टर 2,3,4 में 4,4,4 केस, सैक्टर  5 में  9, सैक्टर 7 में 37 केस, सैक्टर 8 में 18, सैक्टर 9 में 17 केस, सैक्टर 10 में 14 केस, सैक्टर 11 में 15, सैक्टर 12 में  11 केस, सैक्टर 14 में 13 व सैक्टर 15 में 49 केस सामने आए हैं।  वहीं सैक्टर 16 में 15, सैक्टर  18 में  14, सैक्टर 19 में 27, सैक्टर 20 में 26, सैक्टर 21 में 25, सैक्टर 22 में 49 केस, सैक्टर 23 व 24 में 33,33 केस,सैक्टर 26 में 29, सैक्टर 27 में 18, सैक्टर 28 में 20, सैक्टर 29 में 17,सैक्टर 33 में 23, सैक्टर 35 में 36 केस सामने आए। सैक्टर 37 में  35, सैक्टर 38 में 31, सैक्टर 39 में 22 केस, सैक्टर 40 में 51 केस, सैक्टर 41 में 36, सैक्टर 42 में 21, सैक्टर 43 में  22 केस, सैक्टर 44 में 28 केस, सैक्टर 45 में 40 केस, सैक्टर 46 में 35, सैक्टर 47 में 13 केस, सैक्टर 48 में 27 केस, सैक्टर 49 में 33 केस, सैक्टर 50 में 13केस, सैक्टर 51 में 17, सैक्टर 52 में 12 केस,सैक्टर 56 में 25 केस, सैक्टर 63 में 12 केस सामने आए। शहर में सबसे ज्यादा केस मनीमाजरा में 128 केस सामने आए हैं। मौलीजागरां में  17, रामदरबार में  16, मलोया में  25, किशनगढ़ में  20, खुडडा लाहौरा में 14, खुडडा अलीशेर में  21, हल्लोमाजरा में 12, धनास में 40 केस, दड़वा में 13, डडडूमाजरा में 12 व सैक्टर 38 वेस्ट में 20 केस सामने आए।

शहर में जहां आज 1502 केस सामने आए तो  1112 मरीज कोविड से ठीक हुए। उक्त सभी मरीज होम आइसोलेशन से मुक्त किये गए। शहर में होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीज तेजी से ठीक हो रहे हैं। शहर में कोविड से मरने वाले दो मरीजों में सैक्टर 23 की  78 साल की बुजुर्ग महिला ने मोहाली के मायो अस्पताल में दम तोड़ा। उक्त मरीज मल्टी आगर्न फैल से ग्रस्त थीं और उसे कोविड वैक्सीनेशन की एक भी डोज नहीं लगी थी। दूसरा मरने वाला मरीज सैक्टर  47 का 73 साल का  पुरुष बुजुर्ग था जिसने मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में दम तोड़ा। उक्त मरीज  हार्ट रोग से पीडि़त था और कोरोना संक्रमित होने पर फोर्टिस में उपचाराधीन था। उक्त मरीज को दोनों डोज वैक्सीन लगी थीं।