कोरोना के नए मामलों में 14% की कमी, पिछले 24 घंटे के दौरान देश में 6915 नए मामले
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

कोरोना के नए मामलों में 14% की कमी, पिछले 24 घंटे के दौरान देश में 6915 नए मामले

कोरोना के नए मामलों में 14% की कमी

कोरोना के नए मामलों में 14% की कमी, पिछले 24 घंटे के दौरान देश में 6915 नए मामले

नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर का असर लगभग खत्म हो गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना को लेकर अपडेट जारी किया है। रिपोर्ट के अनुसार, तीन महीने बाद मंगलवार को कोरोना के सबसे कम मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बीते 24 घंटों में कोरोना के 6,915 नए मामले आए हैं। बता दें कि इससे पहले कोरोना के सबसे कम मामले 27 दिसंबर को सामने आए थे। 27 दिसंबर को कोरोना के 6,358 नए मरीज मिले थे।

180 मरीजों की मौत, 16864 हुए ठीक

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना के 180 लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा 16,864 मरीज ठीक भी हुए हैं। देश में कोरोना के एक्टिव मरीज घटकर 92,472 हो गए हैं। अब तक कुल 4,23,24,550 लोग ठीक हो चुके हैं। इसके अलावा 5,14,023 लोग कोरोना से अपनी जान गंवा चुके हैं।

कुल मामले: 4,29,31,045

सक्रिय मामले: 92,472

कुल रिकवरी: 4,23,24,550

कुल मौतें: 5,14,023

कुल वैक्सीनेशन: 1,77,70,25,914 

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आइसीएमआर) ने बताया कि भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 9,01,647 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 76,83,82,993 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।