जनता के सामने आ रही है आप की सच्चाई: विज

जनता के सामने आ रही है आप की सच्चाई: विज

जनता के सामने आ रही है आप की सच्चाई: विज

जनता के सामने आ रही है आप की सच्चाई: विज

भाजपा ने विचार मंथन के बाद लिया निकाय चुनाव पर फैसला

चंडीगढ़, 29 मई। हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने आम आदमी पार्टी की कुरुक्षेत्र रैली को लेकर कटाक्ष करते हुए कहा कि ‘जैसे हीरे चुन-चुन कर यह लोग अपनी पार्टी में भर्ती कर रहे हैं, इससे लोगों को इनकी सच्चाई का पहले ही पता लग गया है।

अनिल विज ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि आम आदमी पार्टी का जन्म धोखे से हुआ और धोखे से बनी पार्टी है जो लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं कर सकती। पांच राज्यों के चुनावों में चार राज्यों में भाजपा ने जीत का परचम लहराया है। पंजाब में परिस्थितियां अलग थी और पंजाब में जो वायदे करके आम आदमी पार्टी सत्ता में आई है यदि उनमें से कुछ वायदे पूरे किए तो पंजाब का हाल भविष्य में श्रीलंका जैसा होगा। 
गृह मंत्री विज ने कहा कि हरियाणा के लोग समझदार है। हरियाणा में भाजपा सरकार बढिय़ा तरीके से कार्य करते हुए प्रदेश की सेवा कर रही है। हरियाणा में आम आदमी पार्टी का बस चलने वाला नहीं है। विज ने कहा कि आम आदमी पार्टी धोखे से बनी पार्टी है जिसका जन्म अन्ना हजारे के आंदोलन में धोखे से हुआ। आंदोलन में कहीं एजेंडा नहीं था कि इस आंदोलन के जरिए राजनैतिक पार्टी बनाई जाएगी। मगर कुछ शातिर लोगों ने धोखे से पार्टी बनाई।

हरियाणा में भाजपा द्वारा निकाय चुनाव अपने बल पर लड़े जाने को लेकर विज ने कहा कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व, जनता से मिले फीडबैक व अन्य कई पहलूओं पर विचार-विमर्श के बाद ही भाजपा ने अपने बल पर निकाय चुनाव लडऩे का फैसला किया है।