योगी कैबिनेट की बैठक आज, 20 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मिलेगी हरी झंडी
BREAKING
शैक्षिक उत्कृष्टता समारोहः संत निरंकारी शैक्षणिक संस्थानों द्वारा गौरवशाली उपलब्धियों का भव्य उत्सव आयोजित  CM नायब सैनी की डॉक्टरों से अपील; कहा- जनता को दिक्कत हो रही, डॉक्टर अपनी हड़ताल वापस लें, 4 में से 3 मांगे सरकार ने मानी हाईवे पर चलती कार के ऊपर गिरा प्लेन; क्रैश लैंडिंग का वीडियो दुनियाभर में वायरल, देखिए फ्लोरिडा में कैसे हुआ भयावह हादसा चंडीगढ़ में भीषण सड़क हादसा; 2 दोस्तों की बाइक रोड पर खड़ी गाड़ी से टकराई, 1 की दर्दनाक मौत, दूसरा गंभीर, घर जा रहे थे दोनों ठंड की ठिठुरन में ज़रूरतमंदों को राहत; निधि स्ट्रेंथ हेल्थ एंड एजुकेशन फ़ाउंडेशन ने विंटर किट बांटे, हज़ार से अधिक लोगों तक पहुंचाई मदद

योगी कैबिनेट की बैठक आज, 20 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मिलेगी हरी झंडी

UP Cabinet Meeting

UP Cabinet Meeting

UP Cabinet Meeting: मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट की बैठक होगी। इसमें करीब 20 प्रस्ताव पास होने की संभावना है। इनमें अयोध्या में मंदिर संग्रहालय बनाने से संबंधित प्रस्ताव भी शामिल है। उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता सीधी भर्ती नियमावली 2022 में संशोधन का प्रस्ताव भी रखा जाएगा।

इसमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में शामिल होने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रशिक्षण अवधि, खेल की अवधि और इसके लिए आने-जाने में लगने वाले समय को भी ड्यूटी माना जाएगा। इसके के अन्य प्रस्ताव भी शामिल हैं।

यूपी में विधानमंडल सत्र 15 दिसंबर के बाद

यूपी में विधानमंडल का शीतकालीन सत्र 15 दिसंबर के बाद आहूत किया जाएगा। उच्चपदस्थ सूत्रों के मुताबिक, शीतकालीन सत्र 4-5 दिन का रहेगा। इस दौरान सरकार अपनी उपलब्धियों को रखेगी। कई महत्वपूर्ण अध्यादेश कानून का रूप लेंगे। वहीं, विपक्ष एसआईआर समेत कई मुद्दों पर सत्ता पक्ष को घेरने की कोशिश करेगा।