Chandigarh Crime News: चंडीगढ़ में महिलाओं को हिप्नोटाइज कर लूट लेते; पुलिस ने 5 शातिर आरोपी दबोचे
BREAKING
हरियाणा के स्कूलों में सर्दी की छुट्टियां बढ़ीं; भीषण ठंड के चलते शिक्षा विभाग का फैसला, सभी सरकारी-प्राइवेट स्कूल बंद रहेंगे, पढ़िए चंडीगढ़ में महिलाओं को हिप्नोटाइज कर लूट-पाट करते; पुलिस ने 5 शातिर दबोचे, बातों में फंसाकर सोने के गहने और नकदी लूट लेते थे पंजाब में स्कूलों का समय बदला; जबरदस्त ठंड और शीतलहर के चलते फैसला, 21 जनवरी तक लागू रहेगी यह नई टाइमिंग, पढ़िए 'पापा बहुत बड़े कर्जे में हैं'..; वोट डालकर लौट रहे अक्षय कुमार से लड़की ने लगाई मदद की गुहार, फिर अक्षय ने जो किया, वो देखिए IPS शत्रुजीत कपूर को ITBP चीफ बनाया गया; हरियाणा के चर्चित DGP रहे, अब संभालेंगे भारत-तिब्बत सीमा पुलिस की कमान

चंडीगढ़ में महिलाओं को हिप्नोटाइज कर लूट लेते; पुलिस ने 5 शातिर दबोचे, सोने के गहने और नकदी लेकर हो जाते थे फरार, रिकवरी की

Chandigarh Police Arrested 5 Accused Who Hypnotized and Robbed Women

Chandigarh Police Arrested 5 Accused Who Hypnotized and Robbed Women

Chandigarh Crime News: एक तरफ जहां साइबर ठग नए-नए तरीकों से लोगों की जेब खाली करने में लगे हुए हैं तो वहीं दूसरी तरफ सामने से आकर लूटने वाले लुटेरे भी नेक्स्ट लेवल पर खेल रहे हैं। दरअसल चंडीगढ़ पुलिस ने भोली-भाली महिलाओं को हिप्नोटाइज कर उनके साथ लूट करने वाले 5 शातिर आरपियों को गिरफ्तार किया है। चंडीगढ़ पुलिस की डिस्ट्रिक्ट क्राइम सेल (डीसीसी) की टीम ने यह बड़ी सफलता हासिल की है। एसएसपी कंवरदीप कौर के निर्देशन में डीएसपी/डीसीसी विजय और इंस्पेक्टर जसपाल सिंह भुल्लर के नेतृत्व वाली टीम इस हिप्नोटाइज गिरोह को पकड़ने की कार्रवाई कर रही थी।

पुलिस ने 2 मामले सुलझाए

चंडीगढ़ पुलिस ने जानकारी दी है कि इन 5 शातिर आरोपियों की गिरफ्तारी से 2 मामले सुलझा लिए गए हैं। एक मामला मनीमाजरा थाने में दर्ज हुआ था, जिसमें पंचकूला निवासी 40 साल की शिकायतकर्ता सुनीता ने बताया था कि 23.07.2025 को वह शॉपिंग के लिए मनीमाजरा मार्केट आई थीं और लगभग 03:50 PM बजे जब वह बस स्टैंड से पैदल पुराने रोपड़ रोड की तरफ जा रही थीं तो इसी बीच अचानक उनके पास दो युवक आए और उनके साथ चलने लगे। इसके बाद बातों में उलझाया और सोने की बालियां लेकर फरार हो गए।

वहीं सुलझाया गया दूसरा मामला 34 थाने में दर्ज हुआ था, जिसमें चंडीगढ़ सेक्टर-45 निवासी शिकायतकर्ता ओम कुमारी ने शिकायत देते हुए बताया था कि वह कहीं जा रहीं थीं इस बीच रास्ते में उन्हें तीन लोग मिले और उन लोगों ने बातें करनी शुरू कर दीं। इस दौरान उनमें से एक ने अचानक उनके चेहरे पर कुछ फेंका, जिसके बाद बेहोशी सी महसूस हुई और इसके बाद उन्होंने अपने सोने के गहने (मंगल सूत्र, कान की बाली और उंगली की अंगूठी) उतारकर आरोपियों को दे दिये।

कैसे हुई आरोपियों की गिरफ्तारी?

डिस्ट्रिक्ट क्राइम सेल ने बताया कि एक सीक्रेट जानकारी मिली थी कि महिलाओं को हिप्नोटाइज़ करके लूटने वाले ये शातिर लूटी हुई ज्वेलरी बेचने के लिए चंडीगढ़ में घूम रहे हैं और सेक्टर 45 और इंडस्ट्रियल एरिया के इलाके में दूसरे शिकार की तलाश में हैं। जानकारी मिलते ही टीम तुरंत हरकत में आई और 2 अलग-अलग टीमें बनाई गईं और कार्रवाई करते हुए 3 शातिर आरोपियों हसमुद्दीन, ज़ाहिद और आलम को सेक्टर 45C चंडीगढ़ में पकड़ा गया। ये तीनों थाना 34 में दर्ज मामले में शामिल रहे थे। वहीं 2 अन्य शातिर आरोपियों जिलानी और रमजान को श्मशान घाट, इंडस्ट्रियल एरिया चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया गया। ये दोनों मनीमाजरा थाने में दर्ज मामले में शामिल थे।

आरोपियों की प्रोफ़ाइल की अगर बात करें तो 1 पंजाब से 2 दिल्ली से और 2 आरोपी यूपी से हैं। चंडीगढ़ पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी जिलानी लुधियाना शिव कॉलोनी का रहने वाला है, जिसकी उम्र 46 साल है। वहीं आरोपी रमजान आनंद पर्वत नई दिल्ली का रहने वाला है। जिसकी उम्र 36 साल है। इसी तरह आरोपी हसमुद्दीन मंगल बाज़ार गाज़ियाबाद का रहने वाला है। जिसकी उम्र 45 साल है। एक अन्य आरोपी ज़ाहिद, नेहरू नगर साउथ दिल्ली का रहने वाला है। जिसकी उम्र 24 साल है। वहीं आरोपी आलम विलेज पेपलेरा डिस्ट्रिक्ट हावपुर (यूपी) का रहने वाला है। जिसकी उम्र 33 साल है। आरोपियों के पास से लूटे गए सोने के गहनों की रिकवरी कर ली गई है।

बातों में फंसाकर झांसा देकर लूट लेते थे

चंडीगढ़ पुलिस ने बताया कि ये गिरोह भोली-भाली महिलाओं को मदद या उनसे बातचीत के बहाने झांसा देकर उन्हें सम्मोहित करता था और उनसे कीमती सामान, विशेष रूप से सोने के गहने और नकदी लूटकर फरार हो जाता था। गिरोह के सदस्यों की नजर अनपढ़ या मासूम महिलाओं पर ही होती थी, जिन्हें आसानी से शिकार बनाया जा सके। आरोपी सबसे पहले महिलाओं से उनके परिवार के हालात के बारे में बात शुरू करते थे, जब वह बातचीत में लग जाती थीं, तो वे झांसे में लेना शुरू कर देते थे। आरोपी हाथ पर थूक और सोडियम लगाकर जादुई आग का करतब भी दिखाते थे, क्योंकि सोडियम पानी में आग पकड़ लेता है। लेकिन इससे महिलाएं झांसे में आ जाती थीं।

महिलाओं को हिप्नोटाइज करते हुए आरोपी उनसे कहते थे कि वे अपनी ज्वेलरी उतारकर ज़मीन पर रख दें और घर चली जाएं। जाते हुए वह पीछे मुड़कर न देखें। महिलाओं को इसी चक्कर में फंसाकर ये गिरोह इसी तरह की लूट-पाट को अंजाम देकर फरार हो जाता था। चंडीगढ़ पुलिस का कहना है कि आरोपियों के इसी तरह की और घटनाओं में शामिल होने का पता लगाने के लिए आगे की जांच चल रही है। आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताक्ष की जाएगी और यह इनसे इनके गिरोह के अन्य सदस्यों का भी पता लगाया जाएगा और उन्हें भी काबू किया जाएगा।