आखिर ट्रंप को 'नोबेल पुरस्कार' मिल ही गया! वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो ने अपना नोबेल प्राइज ट्रंप को भेंट दिया
Donald Trump Finally Got The Nobel Peace Prize From Maria Corina Machado
Trump Nobel Peace Prize: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आज खुश तो बहुत होंगे। आखिरकार ट्रंप के मन की इच्छा जो पूरी हो गई है। भले शॉर्टकट से ही सही और 'सेकेंड हैंड'... मगर ट्रंप ने शांति का नोबेल पुरस्कार पा लिया है। वेनेजुएला की विपक्षी नेता और 2025 नोबेल प्राइज विजेता मारिया कोरीना मचाडो ने अपना नोबेल शांति पुरस्कार डोनाल्ड ट्रंप को भेंट दे दिया है। दरअसल डोनाल्ड ट्रंप लगातार नोबेल पुरस्कार पाने के लिए लालायित थे। ट्रंप कहते रहे कि उन्होंने दुनिया में कई देशों के युद्ध रुकवाए हैं और शांति कायम की है। इसके लिए उन्हें नोबेल पुरस्कार तो मिलना चाहिए। मतलब ट्रंप की जिद थी नोबेल पुरस्कार पाने की। लेकिन आधिकारिक रूप से उन्हें ये सम्मान मिल नहीं पाया।
लेकिन वैसे नहीं तो ऐसे। अब ट्रंप ने नोबेल पीस प्राइज़ विनर और वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो से उनका नोबेल पुरस्कार ले लिया है। मतलब पहले निकोलस मादुरो से वेनेजुएला छीना और अब वहां की विपक्ष की नेता से नोबेल पुरस्कार भी! बता दें कि वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो खुद व्हाइट हाउस पहुंची थीं और यहां ओवल ऑफिस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मुलाकात के साथ ही उन्हें अपना नोबेल पीस प्राइज मेडल (Nobel Peace Prize Medal) भेंट में दे दिया। जिसे पाकर ट्रंप खुशी से फूले नहीं समाये।
व्हाइट हाउस से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया, ''प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेज़ुएला की मारिया कोरिना मचाडो से ओवल ऑफिस में मुलाकात की, इस दौरान उन्होंने प्रेसिडेंट को सम्मान और पहचान के तौर पर अपना नोबेल शांति पुरस्कार दिया।'' वहीं प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा, "आज वेनेजुएला की मारिया कोरिना मचाडो से मिलना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात थी। वह एक बहुत अच्छी महिला हैं जिन्होंने बहुत कुछ झेला है। मारिया ने मेरे काम के लिए मुझे अपना नोबेल पीस प्राइज़ दिया। आपसी सम्मान में यह एक बहुत बड़ी बात है।''

.jpg)
मारिया ने क्यों दिया ट्रंप को अपना नोबेल पुरस्कार?
ट्रंप को अपना नोबेल पुरस्कार सौंपने के बाद वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो मीडिया से मुखातिब हुईं तो उनसे पूछा गया कि उन्होंने अपना नोबेल शांति पुरस्कार ट्रंप को गिफ्ट कर दिया है? इस पर उन्होंने कहा कि, मैंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अपना नोबेल शांति पुरस्कार मेडल दिया है। मचाडो ने इसे वेनेजुएला की आजादी के लिए ट्रंप के योगदान का प्रतीक बताया और कहा कि उन्होंने यह अमेरिका के राष्ट्रपति को नोबेल शांति पुरस्कार ‘वेनेजुएला की आजादी के लिए उनके विशेष योगदान’ के सम्मान में दिया है।
वीडियो क्रेडिट (USA TODAY)
नोबेल पीस सेंटर का बयान
मारिया कोरिना मचाडो द्वारा अपना नोबेल प्राइज ट्रंप को भेंट करने को लेकर नोबेल पीस सेंटर का बयान सामने आया है। जिसमें कहा गया है, ''एक बार नोबेल प्राइज़ की घोषणा हो जाने के बाद, इसे रद्द नहीं किया जा सकता, शेयर नहीं किया जा सकता, या दूसरों को ट्रांसफर नहीं किया जा सकता। यह फ़ैसला आखिरी होता है और हमेशा के लिए लागू रहता है। नोबेल पीस सेंटर ने आगे कहा कि एक मेडल का मालिक भले बदल सकता है, लेकिन नोबेल पीस प्राइज़ जीतने वाले का टाइटल कभी नहीं बदल सकता।'' यानि ट्रंप भले ही नोबेल लेकर बैठ जायें लेकिन वह इसके हकदार नहीं रहेंगे और यह नोबेल सम्मान हमेशा मारिया कोरिना मचाडो के नाम ही रहेगा।
The #NobelPeacePrize medal.
It measures 6.6 cm in diameter, weighs 196 grams and is struck in gold. On its face, a portrait of Alfred Nobel and on its reverse, three naked men holding around each other’s shoulders as a sign of brotherhood. A design unchanged for 120 years.
Did… pic.twitter.com/Jdjgf3Ud2A