गोरखपुर में गरजे योगी आदित्यनाथ: 'कब्रिस्तान' बनाम 'मंदिर' और 'पंक्चर साइकिल' पर तीखा प्रहार

गोरखपुर में गरजे योगी आदित्यनाथ: 'कब्रिस्तान' बनाम 'मंदिर' और 'पंक्चर साइकिल' पर तीखा प्रहार

Yogi Adityanath Roars in Gorakhpur

Yogi Adityanath Roars in Gorakhpur

गोरखपुर। Yogi Adityanath Roars in Gorakhpur, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर से विपक्षी दलों पर जमकर वार क‍िया। बुधवार को कार्यकर्ताओं से संवाद के दौरान उन्होंने बिना नाम लिए समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला। अयोध्या का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस अयोध्या में जाने पर पुलिस की लाठियां-गोलियां मिलती थीं, सरकार की प्रताड़ना मिलती थी, दुर्व्यवस्था मिलती थी, आज वह अयोध्या दुनिया की सुंदरतम नगरी बन गई है। वहां भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण हो गया है। इस सरकार में मां विंध्यवासिनी मंदिर भी भव्य बन गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के 1500 मंदिरों को हमने धनराशि देकर सुंदरीकरण संपन्न कराया। इससे आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिला। जबकि पहले ऐसा नहीं था। पहले मंदिरों को सुविधा नहीं मिलती थी, पैसा कब्रिस्तान को दिया जाता था। योगी ने कहा कि हमें मंदिर प्यारे हैं इसलिए हम मंदिर को पैसा दे रहे हैं। जिसको जो प्यारा होता है, वह वही करता है।


'साइकिल का पंक्चर तो पंक्चर ही रहेगा'

मुख्‍यमंत्री योगी ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि वर्तमान सरकार बुलेट ट्रेन की स्पीड से चलने वाली है। पंक्चर साइकिल इसका मुकाबला कभी नहीं कर पाएगी। आज डबल इंजन की सरकार है। जब हम डबल स्पीड से चलेंगे तो साइकिल का पंक्चर तो पंक्चर ही रहेगा। वह हमेशा के लिए धराशायी भी हो जाएगी।