Yogi Adityanath: Religious Processions

2017 से पहले धार्मिक आयोजनों पर लगती थी रोक, अब सभी पर्वों को मिल रहा सम्मान: योगी आदित्यनाथ

undefined

Yogi Adityanath: Religious Processions

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को दावा किया कि वर्ष 2017 से पहले कांवड़ यात्रा, दुर्गा पूजा, रामनवमी की शोभायात्रा और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी जैसे धार्मिक आयोजनों पर रोक लगाई जाती थी, जबकि वर्तमान भाजपा सरकार सभी धार्मिक कार्यक्रमों को सम्मान और हरसंभव सहयोग प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों के हित में कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में पूर्व क्रिकेटर और पूर्व मंत्री दिवंगत चेतन चौहान को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उन्होंने नौगावां सादात और अमरोहा जिले में खेलों और विकास को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के सपनों को साकार करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के समाज के हर वर्ग तक पहुंचाया जा रहा है।

आधिकारिक बयान के अनुसार, कार्यक्रम में कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख, सांसद कंवर सिंह तंवर, जिला पंचायत अध्यक्ष ललित तंवर, विधायक राजीव तरारा, महेंद्र सिंह खड़गवंशी, विधान परिषद सदस्य हरि सिंह ढिल्लो तथा भाजपा जिलाध्यक्ष उदय गिरि गोस्वामी सहित अनेक जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।