Yamuna will be clean: यमुना होगी साफ: हरियाणा में 8 नए सीईटीपी और 9 एसटीपी लगेंगे, 828 प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों पर जुर्माना

यमुना होगी साफ: हरियाणा में 8 नए सीईटीपी और 9 एसटीपी लगेंगे, 828 प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों पर जुर्माना

Yamuna River

Yamuna will be clean:

Yamuna will be clean:  हरियाणा में यमुना नदी को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। पर्यावरण एवं वन मंत्री राव नरबीर सिंह ने बुधवार को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की बैठक में अधिकारियों को स्वच्छ यमुना मिशन को धरातल पर लाने के निर्देश दिए।

मंत्री ने कहा कि हरियाणा से दिल्ली की ओर जाने वाले यमुना के पानी की बीओडी 120 बनी रहनी चाहिए। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने यमुना के कुछ बिंदुओं को संवेदनशील प्रदूषण श्रेणी में रखा है। राष्ट्रीय हरित ट्रिब्यूनल के निर्देशों के अनुसार मुख्य सचिव हर महीने और केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय हर तीन महीने में समीक्षा करते हैं।

औद्योगिक इकाइयों से निकलने वाले प्रदूषित जल को रोकने के लिए आठ नए सीईटीपी लगाए जाएंगे। फरीदाबाद और गुरुग्राम में तीन-तीन, सोनीपत और यमुनानगर में एक-एक सीईटीपी स्थापित किए जाएंगे। इन सीईटीपी की कुल क्षमता 146 एमएलडी होगी। साथ ही 510 एमएलडी क्षमता के 9 एसटीपी का काम चल रहा है। इन्हें दिसंबर 2027 तक पूरा किया जाएगा। यमुनानगर कैचमेंट में 143 एसटीपी और 18 सीईटीपी में ओएमडी डिवाइस लगाए गए हैं।

पिछले दो वर्षों में 8,287 औद्योगिक इकाइयों का निरीक्षण किया गया। प्रदूषण नियंत्रण नियमों का उल्लंघन करने पर 828 फैक्ट्रियों पर 198.2 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया।