पाकिस्तान में भूकंप के तेज झटके, 5.4 तीव्रता दर्ज
Strong earthquake tremors in Pakistan
इस्लामाबाद। Strong earthquake tremors in Pakistan, पाकिस्तान में शनिवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। जिसके कारण लोगों में अफरा-तफरी मच गई और लोग घरों से बाहर निकल गए। यूरोपीय-भूमध्यसागरीय भूकंपीय केंद्र (EMSC) के अनुसार, रिक्टर पैमाने पर पाकिस्तान में आए भूकंप की तीव्रता 5.4 मापी गई है।
भूकंप का केंद्र जमीन से भीतर 35 किलोमीटर (22 मील) की गहराई में था। फिलहाल इस भूकंप से किसी बड़े जान-माल के नुकसान की कोई जानका्री सामने नहीं आई है।