ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में रेलिंग लगाने का कार्य शुरू, दर्शन हुए सुविधाजनक
Work on installing railings at Thakur Banke Bihari temple begins
-
ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में रेलिंग लगाने का कार्य शुरू
-
मंदिर के बड़े हिस्से में रेलिंग लगने से दर्शन सुगम
-
प्रवेश द्वार पर रेलिंग न होने से भीड़ का दबाव
वृंदावन। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं को कतारबद्ध दर्शन कराने के लिए रेलिंग लगने का काम शुरू हो गया। शनिवार को मंदिर परिसर के बड़े हिस्से में रेलिंग लगा दे गई। अभी रेलिंग की व्यवस्था प्रवेश द्वार से शुरू नहीं हो सकी है। ऐसे में प्रवेश द्वार पर भीड़ का दबाव रहा।
अभी मंदिर परिसर में लगी रेलिंग, प्रवेश द्वार में नहीं लग पाई
ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर उच्चाधिकार प्राप्त प्रबंधन समिति ने बढ़ रही श्रद्धालुओं की संख्या को देख रेलिंग लगवाई हैं। मेरठ की कनिका कंस्ट्रक्शन कंपनी को यह काम सौंपा गया। शनिवार को मंदिर के बड़े हिस्से में रेलिंग लगा दी गई। हालांकि अभी प्रवेश द्वार पर रेलिंग नहीं लगाई गई हैं।
रेलिंग लगने के पहले दिन श्रद्धालुओं को आराध्य के दर्शन सुविधाजनक मिले। इससे पहले मंदिर परिसर में लगी रेलिंग के अंदर तक पहुंचने में श्रद्धालुओं की भीड़ के दबाव आपाधापी से जूझना पड़ा। समय पर मंदिर के अंदर न पहुंच पाने के कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन से वंचित रह गए।
रेलिंग के अंदर आसानी से दर्शन, प्रवेश द्वार पर आपाधापी
दरअसल, शनिवार को कंपनी ने मंदिर प्रांगण में ही रेलिंग लगाईं। योजना के तहत मंदिर के प्रवेशद्वार से निकासद्वार तक रेलिंग लगनी थीं। पिछले दिनों कंपनी ने प्रवेशद्वार से मंदिर प्रांगण तक रेलिंग लगाई थीं। लेकिन, उन्हें कमी के कारण बाद में हटा लिया गया। शनिवार को रेलिंग प्रवेशद्वार से न लगने के कारण प्रवेश द्वार पर रेलिंग में प्रवेश को लेकर भीड़ का दबाव रहा। समिति के सदस्य सेवायत दिनेश गोस्वामी ने बताया कि एक-दो दिन में पूरे परिसर में रेलिंग लगा दी जाएगी।