मारपीट के केस में पूछताछ करने गई पुलिस टीम पर महिलाओं ने चला दिए लट्ठ, दारोगा समेत कई घायल
BREAKING
यूपी कैबिनेट की बड़ी मंजूरी, 26,315 करोड़ रुपये से बनेगा 333 किमी लंबा विंध्य एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल और गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से; 10 लाख नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे, CM मान बोले- मैनुअल नहीं डिजिटल वैरिफिकेशन होगा दिल्ली में PM आवास के पास राहुल गांधी का विरोध प्रदर्शन; मोदी-धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया गया आगरा-लखनऊ और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाले लिंक एक्सप्रेसवे का बदला अलाइनमेंट, कैबिनेट ने दी मंजूरी छात्र प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस का पीएम आवास के बाहर विरोध, राहुल गांधी से मिलने पहुंचे केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, कई नेता हिरासत में

मारपीट के केस में पूछताछ करने गई पुलिस टीम पर महिलाओं ने चला दिए लट्ठ, दारोगा समेत कई घायल

मारपीट के केस में पूछताछ करने गई पुलिस टीम पर महिलाओं ने चला दिए लट्ठ

मारपीट के केस में पूछताछ करने गई पुलिस टीम पर महिलाओं ने चला दिए लट्ठ, दारोगा समेत कई घायल

उत्तर-प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में शिकायती पत्र मिलने के बाद जांच करने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों और महिलाओं ने हमला कर दिया. बताया जा रहा है कि वांछित अभियुक्त के घर गोसाईगंज थाने की टीम पूछताछ करने पहुंची थी, उसी समय पुरुषों व महिलाओं ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया.

इस हमले में एक दारोगा घायल हुआ है. घटना का वीडियो वायरल हो रहा है. पुलिस ने घायल दारोगा की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया है.

जानकारी के अनुसार, गोसाईगंज थाना क्षेत्र के बरुई गांव के निवासी राजा सिंह नाम के एक युवक के घर पुलिस पूछताछ करने पहुंची थी. थाने के दारोगा प्रशांत शर्मा के साथ महिला व पुरुष कॉन्स्टेबल भी साथ थे.

पूछताछ के दौरान महिलाओं और पुलिस के बीच नोकझोंक हो गई. इस बीच ग्रामीणों व महिलाओं ने पुलिस के साथ मारपीट शुरू कर दी. इस घटना का वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वीडियो में महिलाएं पुलिस पर लाठियां चलाती नजर आ रही हैं.

इस हमले में दारोगा प्रशांत शर्मा समेत कुछ पुलिसकर्मी चोटिल हो गए हैं. सभी को मेडिकल के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जयसिंहपुर भेजा गया. घायल दारोगा प्रशांत कुमार की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी राजा सिंह को गिरफ्तार कर लिया है.

इस मामले में पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा ने फोन पर बताया कि उक्त मामले में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और विधिक कार्रवाई की जा रही है. आरोपी राजा सिंह की मां संगीत सिंह का कहना है कि पूछताछ के लिए पुलिस वाले घर में घुस रहे थे, रोकने पर उन लोगों ने मारपीट की. उसी दौरान छीनाझपटी में उनका सिर फूट गया, हमारा भी हाथ टूट गया.