महिला की गला रेत कर हत्या: देखें कैसे दिया वारदात का अंजाम

sirsa

सिरसा। हरियाणा के सिरसा में एक महिला की गला रेत कर हत्या (slit death) कर दी गई। सोमवार सुबह उसका शव जेजे कॉलोनी के खाली प्लाट में पड़ा मिला। कहा जा रहा है कि महिला की हत्या का आरोप किरयाना दुकानदार पंकज पर है। उसने पहले तो फोन कर मृतका के पति को प्लाट में शव पड़ा होने की सूचना दी, बाद में पुलिस थाने जाकर समर्पण कर दिया, लेकिन पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कर रही है। मृतका 3 बच्चों की मां थी। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

फोन कर दी सूचना

सिरसा की जेजे कॉलोनी निवासी 30 वर्षीय पूनम का शव सोमवार सुबह कॉलोनी में स्थित खाली प्लाट में मिला। मृतका के पति जॉनी ने आरोप लगाया कि उसके घर के पास ही किरयाणा की दुकान करने वाले पंकज नामक युवक ने उसकी पत्नी की हत्या की है। जॉनी ने बताया कि पंकज ने उसको फोन कर कहा कि उसकी पत्नी का शव प्लाट में पड़ा है, जिसके बाद वह मौके पर पहुंचा।

पुलिस को दी थी सूचना

जॉनी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी पूनम रविवार शाम से ही गायब थी। इस बारे में उन्होंने शहर थाना की जेजे कॉलोनी चौकी पुलिस में शिकायत दी थी। पुलिस ने समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की। उसने आरोप लगाया कि पंकज कि उसके घर के पास ही दुकान है और वह रविवार रात को उसकी पत्नी को ले गया था। मृतका 3 बच्चों की मां है।

बहन के घर से आ रही थी

बताया गया है कि महिला पूनम अपनी बहन के घर से वापस ससुराल आ रही थी। रास्ते में दुकानदार पंकज ने उसे अगवा किया और फिर बाद में बड़ी ही बेरहमी से उसकी हत्या कर दी। कहा जा रहा है कि आरोपी ने सरेंडर कर दिया है। शहर थाना प्रभारी बनवारी लाल ने बताया कि मृतका पूनम के पति के बयान पर आरोपी पंकज के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।