राम मंदिर के सप्त मंडपम में जल्द हो सकती है अनुसूचित वर्ग के पुजारियों की नियुक्ति, ट्रस्ट बैठक में होगा फैसला

राम मंदिर के सप्त मंडपम में जल्द हो सकती है अनुसूचित वर्ग के पुजारियों की नियुक्ति, ट्रस्ट बैठक में होगा फैसला

1000262244

Priests from Scheduled Castes could soon be appointed

अयोध्या। Priests from Scheduled Castes could soon be appointed, श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर के सप्त मंडपम मंदिरों में जल्द ही अनुसूचित वर्ग के पुजारियों की नियुक्ति हो सकती है। 22 जुलाई को होने वाली श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक के बाद नई भर्ती प्रक्रिया शुरू किए जाने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार, पहली बार अनुसूचित वर्ग के पुजारियों को भी नियुक्ति प्रक्रिया में शामिल करने पर विचार किया जा रहा है।

श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती संख्या और सामाजिक समरसता को ध्यान में रखते हुए यह पहल की जा रही है। प्रस्ताव के अनुसार, दलित समुदाय के पुजारियों को सप्त मंडपम में स्थापित महर्षि वाल्मीकि, महर्षि वशिष्ठ, महर्षि अगस्त्य, महर्षि विश्वामित्र, निषादराज, माता शबरी और माता अहिल्या के मंदिरों में पूजा-अर्चना की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

वर्तमान में श्रीराम मंदिर परिसर में कुल 35 पुजारी कार्यरत हैं। इनमें 20 पुजारी रामलला और राम दरबार में पूजा-अर्चना करते हैं, जबकि अन्य पुजारी परिसर के विभिन्न मंदिरों में नियमित पूजा का दायित्व निभा रहे हैं। ट्रस्ट की बैठक के बाद नियुक्ति प्रक्रिया पर अंतिम निर्णय होने की उम्मीद है।