पंजाब में नए DGP की होगी नियुक्ति...IPS वी.के भावरा को लेकर आ रही यह खबर

पंजाब में नए DGP की होगी नियुक्ति...IPS वी.के भावरा को लेकर आ रही यह खबर

Will Punjab get a new DGP?

Will Punjab get a new DGP?

Punjab News : पंजाब में आने वाले कुछ समय में नए डीजीपी की नियुक्ति होते हुए देखी जा सकती है| क्योंकि पंजाब के मौजूदा डीजीपी IPS वी.के भावरा अब खुद से यहां से अपना ट्रांसफर चाहते हैं| तमाम मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, डीजीपी IPS वी.के भावरा ने पंजाब सरकार और केंद्रीय गृह विभाग को एक पत्र लिखा है जिसमें उन्होंने अब केंद्र में सेवा देने की इच्छा जाहिर की है| इसलिए अगर डीजीपी IPS वी.के भावरा की इच्छा मंजूर होती हो तो पंजाब को फिर से नया डी.जी.पी. मिल सकता है।

चन्नी सरकार में हुए थे नियुक्त....

आपको बतादें कि, कांग्रेस की चरणजीत सिंह चन्नी की सरकार के समय IPS वी.के भावरा को पंजाब का नया डीजीपी नियुक्त किया गया था| वहीं पंजाब में आम आदमी पार्टी की नई सत्ता आने के बाद पंजाब में बड़ी-बड़ी आपराधिक घटनाओं को देखते हुए IPS वी.के भावरा पर पुलिस लॉ एंड ऑर्डर को लेकर कई सवाल खड़े हो चुके हैं| विरोधियों का कहना था कि पंजाब पुलिस का नेतृत्व सही नहीं हो रहा है|