कौन है चन्दन मिश्रा? जिसकी मौत से बढ़ने लगे बिहार में बवाल?
.jpg)
chandan mishra: पटना के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले पारस हॉस्पिटल में गुरुवार सुबह अज्ञात बदमाशों ने दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमले में बक्सर का कुख्यात अपराधी चंदन मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना सेकेंड फ्लोर पर उस वक्त हुई जब वह इलाज के लिए भर्ती था। चार की संख्या में आए बदमाश हथियारों से लैस होकर सीधे वार्ड में घुसे और चंदन मिश्रा को निशाना बनाकर फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने के बाद मिश्रा को गंभीर हालत में आईसीयू में शिफ्ट किया गया। वहीं इस घटना के बाद सांसद पप्पू यादव ने राष्ट्रपति शासन की मांग की है।
कौन है चन्दन मिश्रा?
बक्सर जिले के कुख्यात के रूप में चर्चित चंदन मिश्रा और शेरू सिंह की जोड़ी कभी बक्सर में अपराध की दुनिया की मशहूर जोड़ी थी और दोनों ने ताबड़तोड़ कई घटना को अंजाम दिया था। बाद में किसी बात को लेकर हुई अनबन के बाद दोनों की राहे अलग-अलग हो गई। चुनाव व्यवसाय राजेंद्र केसरी की हत्या के बाद चंदन मिश्रा सुर्खियों में आया। उसने ताबड़तोड़ कई घटनाओं को अंजाम दिया।
राजेंद्री हत्याकांड में है नाम
सूत्रों के अनुसार, चंदन मिश्रा राजेंद्र केसरी हत्याकांड का मुआरोपी है और लंबे समय से बेउर जेल में बंद था। तबीयत बिगड़ने पर उसे 20-21 दिनों की पैरोल पर बाहर लाया गया और पारस हॉस्पिटल में भर्ती किया गया। चर्चा है कि इस दौरान वो अपने गांव सोनवर्षा में भी देखा गया था। हालाकि इसकी पुष्टि नहीं हुई। अस्पताल में फायरिंग की घटना के तुरंत बाद शास्त्री नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। अस्पताल की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी गई है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके।
कई अपराधों में है नाम
चंदन मिश्रा का नाम कई बड़ी वारदातों में रहा है। राजेंद्र केसरी हत्याकांड के अलावा उस पर हत्या, फिरौती और लूट जैसे संगीन मामलों के आरोप हैं। इस केस में उसके साथ शेरू सिंह का नाम भी सामने आया था, जो फिलहाल भागलपुर जेल में बंद है। बिहार की सबसे बड़ी लूट आरा के तनिष्क शोरूम कांड में भी शेरु सिंह की संलिप्तता पाई गई थी। बक्सर एसपी शुभम आर्य ने बताया कि मरीज की हालत बेहद गंभीर है और पटना पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है।