When is Shab-e-Barat date in 2023 and when sighted the moon of Shaban ?

क्या है शाबान का चांद ? देखें किस तारीख को होगा इस चांद का दीदार

When is Shab-e-Barat date in 2023 and when sighted the moon of Shaban ?

When is Shab-e-Barat date in 2023 and when sighted the moon of Shaban ?

Shaban Moon: मुसलमानों के सबसे मुकद्दस महीने रमजान से पहले आने वाले महीने शाबान का चांद नजर आ चुका है। मंगलवार की शाम शाबान का चांद देखा गया। इसी महीने शब-ए-बरात (Shab E Barat) भी मनाई जाती है। ऐसे में चांद नजर आने के बाद शब-ए-बरात का दिन भी तय हो गया है। उलेमाओं की तरफ से बताया गया है कि इस साल शब-ए-बरात 7 मार्च यानी मंगलवार को होगी। शाबान का चांद नजर आने के बाद मुकद्दस रमजान आने का इंतजार शुरू हो जता है। शाबान का चांद नजर आने के एक महीना बाद रमजान का महीना शुरू हो जाता है। इस महीने में लोग रोजा रखने के साथ-साथ इबादत करते है। 

क्या होती है शब-ए-बरात?
शब-ए-बारात दो शब्दों, शब और बारात से मिलकर बना है, जहां शब का अर्थ रात होता है वहीं बारात का मतलब बरी होना होता है। इस्लामी कैलेंडर के अनुसार यह रात साल में एक बार शाबान महीने की 14 तारीख को सूर्यास्त के बाद शुरू होती है। मुसलमानों के लिए यह रात बेहद फज़ीलत की रात मानी जाती है, इस दिन पूरी दुनिया के सारे मुसलमान अल्लाह की इबादत करते हैं। वे दुआएं मांगते हैं और अपने गुनाहों की तौबा करते हैं। 

LAILATUL BARAT STARTS - March 7, 2023 - National Today

क्या है रमजान?
अरबी महीने शाबान के बाद आने वाला महीना रमजान भी मुसलमानों के लिए बेहद खास माना जाता है। सभी मुस्लिम इस महीने में 30 दिनों रोजे रखते हैं।  जिसमें वो सूरज निकले से पहले खाते हैं और फिर सूरज छिपने के कुछ देर बाद तक कुछ भी नहीं खाते, यहां तक कि पानी भी नहीं पीते। रमजान के महीने का इंतेजार सभी मुस्लिम बेसब्री के साथ करते हैं, क्योंकि इस महीने के मगफिरत का महीना भी कहा जाता है। 

Best 30+ Happy Shab E Barat Images & Wishes In 2023 - Images Vibe

कब है रमजान का पहला रोजा?
पिछले दिनों सऊदी की एक वेबसाइट के मुताबिक इस साल सऊदी अरब में रमजान का पहला रोज़ा 23 मार्च को होगा और 22 मार्च की शाम चांद देखा जाएगा। ऐसे में भारत और आसपास के मुल्कों में 23 मार्च को चांद देखा जाएगा और 24 मार्च को पहला रोज़ा रोगा।