सतीश महाना के चार वर्ष के कार्यकाल पूरे होने पर प्रकाशित स्मारिका के लिए प्रधानमंत्री ने मेलबर्न से भेजा संदेश

सतीश महाना के चार वर्ष के कार्यकाल पूरे होने पर प्रकाशित स्मारिका के लिए प्रधानमंत्री ने मेलबर्न से भेजा संदेश

Satish Mahana's Four-Year Tenure

Satish Mahana's Four-Year Tenure

लखनऊ। Satish Mahana's Four-Year Tenure: विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना के कार्यकाल के चार वर्ष पूरा होने पर प्रकाशित होने वाली स्मारिका के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान मेलबर्न से संदेश भेजा है।

प्रधानमंत्री ने महाना को बधाई देते हुए उनके नेतृत्व में विधान सभा द्वारा लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने, संसदीय परंपराओं को समृद्ध बनाने और जनहित से जुड़े मुद्दों पर सार्थक विमर्श को बढ़ावा देने के प्रयासों की सराहना की।

उन्होंने कहा कि महाना के नेतृत्व में विधान सभा ने लोकतांत्रिक व्यवस्था को सशक्त करने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। इन चार वर्षों के नवाचारों, उपलब्धियों और संसदीय पहलों का संकलन प्रकाशित किया जाना स्वागतयोग्य कदम है। उत्तर प्रदेश देश की सांस्कृतिक चेतना, लोकतांत्रिक परंपराओं और विकास यात्रा का प्रमुख केंद्र है तथा विधान सभा जन-आकांक्षाओं को नीति निर्माण से जोड़ने का प्रभावी मंच है।

प्रधानमंत्री ने विश्वास जताया कि विधान सभा लोकतांत्रिक मूल्यों को और अधिक सुदृढ़ करते हुए सुशासन और जनसेवा की अपनी गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाएगी।

यह स्मारिका जनप्रतिनिधियों, शोधकर्ताओं और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में रुचि रखने वाले पाठकों के लिए एक उपयोगी संदर्भ ग्रंथ साबित होगी। गौरतलब है कि महाना का चार वर्ष का कार्यकाल इस वर्ष मार्च में ही पूरा हो गया था अब उनके कार्यकाल की स्मारिका प्रकाशित होने जा रही है।