When and why celebrated the world earth day know the history of the day

World Earth Day 2023 : आज के दिन पूरी दुनिया में मनाया जायेगा अर्थ दिवस, जानें इसके महत्व के बारे में 

World Earth Day 2023

When and why celebrated the world earth day know the history of the day

World Earth Day 2023 : अर्थ दिवस यानी पृथ्वी दिवस (Earth Day) को अंतरराष्ट्रीय मातृ पृथ्वी दिवस (International Mother Earth Day) के नाम से भी जाना जाता है। पर्यावरण संरक्षण (Environment Protection) को बढ़ावा देने और ग्लोबल वॉर्मिंग (Global Warming) के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से हर साल 22 अप्रैल को दुनिया भर में पृथ्वी दिवस मनाया जाता है। इसमें कोई दो राय नहीं है कि  इंसान अपनी जिंदगी को आसान बनाने के लिए पर्यावरण को कई तरह से लगातार नुकसान पहुंचा रहे हैं, जिसके चलते पृथ्वी पर ग्लोबल वॉर्मिंग का खतरा दिन-ब-दिन बढ़ता ही जा रहा है। ग्लोबल वॉर्मिंग के बढ़ते खतरे के चलते दुनिया भर में सूखा, अकाल, बाढ़, तूफान और खतरनाक मौसम जैसे हालात पैदा हो रहे हैं। ऐसे में पृथ्वी और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता फैलाने के मकसद से हर साल 22 अप्रैल को वर्ल्ड अर्थ डे मनाया जाता है। 

SpaceX Starship Launch Fail: आसमान में जाते ही फट गया दुनिय का सबसे बड़ा Rocket SpaceX , देखें वीडियो 

पृथ्वी दिवस का इतिहास 
विश्व पृथ्वी दिवस ग्लोवल स्तर पर 192 देशों द्वारा मनाया जाता है। 60-70 के दशक में जंगलों और पेड़ों की अंधाधुन्ध कटाई को देखते हुए सितम्बर 1969 में सिएटल, वाशिंगटन में एक सम्मलेन में विस्कोंसिन के अमेरिकी सीनेटर जेराल्ड नेल्सन ने इसे मनाने की घोषणा की। इस राष्ट्रव्यापी जन आंदोलन में अमेरिका के स्कूल और कॉलेजों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया था। इसके साथ ही इस सम्मेलन में 20 हजार से अधिक लोग इक्कट्ठा हुए थे। साल 1970 से लगातार ये दिवस मनाया जा रहा है। 

"भारत यात्रा को इस रूप में नहीं देखा जाना चाहिए..": पाक विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो

जानें क्या है इस दिन का महत्व
पृथ्वी दिवस मनाने के पीछे का उद्देश्य लोगों में जागरूकता फैलाना है ताकि लोग पर्यावरण के महत्व को सही तरीके से समझ सकें और इसका बचाव कर सके। इस दिन कई जगहों पर पौधे लगाए जाते हैं। स्कूल, कॉलेज और विभिन्न संस्थान में इसको लेकर बच्चों को जागरूक किया जाता है। आज के समय में क्लाइमेट चेंज और ग्लोबल वार्मिंग की वजह से हमारे पर्यावरण को काफी नुकसान पहुंच रहा है। इसलिए धरती को बचाने के लिए कई तरह के संकल्प लिए जाते हैं।

World Earth Day 2023: Date, Theme, History, Significance & Why it is  Celebrated?

साल 1970 में मनाया गया पहला पृथ्वी दिवस
1970
में जब विस्कॉन्सिन के सीनेटर गेलॉर्ड नेल्सन ने फैसला किया कि वह वायु और जल प्रदूषण के खतरों के बारे में लोगों में जागरूकता लाना चाहते हैं उसी दिन से यह दिन मनाया जाने लगा। उसके बाद वह कांग्रेसी पीट मैकक्लोस्की और कार्यकर्ता डेनिस हेस के साथ शामिल हो गए। वैश्विक स्तर पर लोगों को पर्यावरण के प्रति संवेदनशील बनाने के लिए 22 अप्रैल 1970 को पहली बार पृथ्वी दिवस वृहद स्तर पर मनाया गया था।

Earth Day Poster Drawing | Top Best 6 Creative Earth Day Poster Design  Ideas | Viral News, Times Now