पुलिस ने ड्रग सप्लायर समेत 4 आरोपी ड्रग तस्करों को किया काबू

पुलिस ने ड्रग सप्लायर समेत 4 आरोपी ड्रग तस्करों को किया काबू

Police Apprehended four accused Drug Smugglers

Police Apprehended four accused Drug Smugglers

 गए आरोपियो के कब्जे से कुल 2290 ग्राम चरस बरामद।

रंजीत शम्मी चंडीगढ़। यूटी साउथ वेस्ट डिविजन की थाना मलोया पुलिस को उस वक्त एक बड़ी कामयाबी मिली।जब पुलिस ने नशीले पदार्थों की सप्लाई करने वाले सप्लायर समेत 4 आरोपी ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामले में पकड़े गए आरोपियो के कब्जे से कुल 2290 ग्राम चरस बरामद की।जो की थाना मलोया पुलिस की बड़ी सफलता है।

क्या था मामला।

जानकारी के अनुसार पता चला कि यूटी पुलिस के आला अधिकारियो के दिशा निर्देशों के चलते थाना मलोया के प्रभारी इंस्पेक्टर बलदेव कुमार की टीम में शामिल एएसआई अभिषेक अन्य पुलिस पार्टी के साथ 9 जून को तीन आरोपियों को मलोया स्थित सत्संग भवन के पास से हिरासत में लेकर पूछताछ की तो मामले का खुलासा हुआ। पकड़े गए आरोपियो की पहचान जिला होशियारपुर निवासी राजिंदर सिंह,हनी,अवतार सिंह के पास से बिना पाउच के चरस जब्त की,जबकि राजिंदर से 496 ग्राम चरस, हनी से 501 ग्राम और अवतार सिंह से 496 ग्राम कुल मिलाकर 1493 ग्राम चरस उपरोक्त आरोपियों के कब्जे से जब्त की। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियो को जिला अदालत में पेश किया था। अदालत ने आरोपियों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया था। पुलिस जांच के दौरान, आरोपी राजिंदर सिंह ने खुलासा किया कि उसने हिमाचल के जिला कुल्लू इलाके से चरस खरीदी थी। राजिंदर सिंह के खुलासे पर पुलिस ने हिमाचल के जिला कल्लु निवासी 33 वर्षीय रमेश चंद को भी मामले में गिरफ्तार किया।पकड़े गए आरोपी रमेश के कब्जे से पुलिस ने 797 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपी राजिंदर के खिलाफ होशियारपुर के सिटी थाना में एनडीपीएस का मामला दर्ज पाया गया। आरोपी हनी के खिलाफ होशियारपुर के थाना सदर में एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज। आरोपी अवतार सिंह के खिलाफ कोई नहीं, आरोपी रमेश के खिलाफ कोई नहीं। पुलिस ने कुल 2290 ग्राम चरस बरामद की।