पंजाब, हरियाणा व यू.टी. चंडीगढ़ की बार एसोसिएशनों के चुनाव 11 सितंबर को

Elections for the Bar Associations of Punjab

Elections for the Bar Associations of Punjab,

चंडीगढ़, 12 जून: पंजाब, हरियाणा और यू.टी. चंडीगढ़ की सभी बार एसोसिएशनों के पदाधिकारियों के वार्षिक चुनाव 11 सितंबर 2026 (शुक्रवार) को आयोजित किए जाएंगे। इस संबंध में जारी आदेश के अनुसार 05 अप्रैल 2026 को जारी तथा 10 अप्रैल 2026 को वापस लिया गया पूर्व चुनाव कार्यक्रम अब निरस्त  माना जाएगा।
बार काउंसिल ऑफ इंडिया की सब-कमेटी द्वारा 10 जून 2026 को पारित आदेश के तहत यह निर्णय लिया गया है कि सभी बार एसोसिएशनों के चुनाव एक ही दिन करवाए जाएंगे। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित कार्यक्रम या बार एसोसिएशन (संविधान एवं पंजीकरण) नियम, 2015 के विपरीत कराए गए किसी भी चुनाव को अमान्य और शून्य माना जाएगा।
इसके अलावा, सुप्रीम कोर्ट द्वारा 16 जनवरी 2026 को दीक्षा एन. अमृतेश बनाम कर्नाटक राज्य व अन्य मामले में दिए गए आदेशों के अनुसार बार एसोसिएशनों में पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों में 30 प्रतिशत महिला वकीलों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करना अनिवार्य होगा।


इलेक्शन शेड्यूल:


सभी बार एसोसिएशनों के चुनाव 11 सितंबर 2026 (शुक्रवार) को आयोजित किए जाएंगे।