छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली गिरने से तीन मजदूरों की मौत, पांच घायल

छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली गिरने से तीन मजदूरों की मौत, पांच घायल

2026_6image_11_26_146571045bijli-ll

Three laborers killed, five injured by lightning strike

 

Chhattisgarh Death : छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से आज सुबह एक बेहद दर्दनाक और दुखद खबर सामने आई है। यहां अंतागढ़ विकासखंड के कलगांव में सरकारी योजना के तहत तालाब गहरीकरण का काम कर रहे मजदूरों पर अचानक आकाशीय बिजली गिर गई। इस भयानक हादसे में गांव के उप सरपंच समेत तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पांच महिला मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने आज इस घटना की आधिकारिक पुष्टि की है।

अधिकारियों ने बताया कि जिले के अंतागढ़ विकासखंड के अंतर्गत सरकारी योजना के तहत काम कर रहे मजदूरों पर आकाशीय बिजली गिरने से तीन मजदूरों संतोष पटेल, प्रकाश पटेल और मनराज पटेल (उप सरपंच) की मौत हो गई तथा पांच अन्य घायल हो गए। उन्होंने बताया कि कलगांव में योजना के तहत तालाब को गहरा करने का कार्य किया जा रहा है। 

आज सुबह जब लगभग 70 मजदूर यहां काम कर रहे थे तब मौसम बिगड़ा और आकाशीय बिजली गिर गई। इस घटना में तीन मजदूरों की मौत हो गई तथा पांच अन्य महिला मजदूर घायल हो गईं। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया वहीं पुलिस भी घटनास्थल पहुंची। 

अधिकारियों ने बताया कि चार घायलों का इलाज अंतागढ़ के अस्पताल में किया जा रहा है तथा गंभीर रूप से घायल एक महिला को कांकेर में भर्ती कराया गया है। छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में बृहस्पतिवार से बारिश और तेज हवाएं जारी हैं।