WhatsApp Service Restored: व्हाट्सएप मैसेंजर की सेवा दोबारा बहाल, करीब डेढ़ घंटे बेचैन रहे लोग

बेजान WhatsApp में फिर आई जान: मैसेंजर की सेवा दोबारा बहाल, करीब डेढ़ घंटे बेचैन रहे लोग

WhatsApp Service Restored

WhatsApp Service Restored

WhatsApp Service Restored : बेजान व्हाट्सएप में फिर से जान आ गई है| दरअसल, मंगलवार दोपहर 12.30 बजे के आसपास से व्हाट्सएप की सेवा रुक गई थी| व्हाट्सएप पर किसी भी प्रकार की कोई गतिविधि नहीं हो पा रही थी| यह सिलसिला करीब-करीब डेढ़ घंटे चला और 2.10 बजे के आसपास दोबारा से व्हाट्सएप ने काम करना शुरू किया| यूजर्स के जो मैसेज रुके हुए थे वह धीरे-धीरे सेंड होने लगे|

मेटा ने कहा- हम सेवा को जल्दी शुरू करने में लगे हैं

इधर, व्हाट्सएप शटडाउन होने की सूचना पर इसकी आधिकारिक कंपनी मेटा की ओर से एक बयान जारी किया गया| जिसमें कहा गया- हमें व्हाट्सएप व्यवधान की सूचना मिल रही है| हम देख रहे हैं कि लोगों को मैसेज भेजने में समस्या हो रही है| इसलिए हम जल्द से जल्द व्हाट्सएप को बहाल करने के लिए काम कर रहे हैं|

व्हाट्सएप रुकने से बेचैन रहे लोग

बतादें कि, जहां व्हाट्सएप पर मैसेज सेंड और रिसीव नहीं कर पाने के चलते यूजर्स बेचैन रहे तो वहीं ऐसे में व्हाट्सएप ने उन लोगों के लिए सबसे बड़ी परेशानी खड़ी कर दी| जिनके अधिकतर काम व्हाट्सएप के जरिये ही होते हैं| WhatsApp की सेवा रुक (WhatsApp Stop) जाने से लोग किस कदर बेचैन रहे| इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि ट्विटर पर #whatsappdown ट्रेंड करने लगा|

सोशल मीडिया का बेहद पॉपुलर प्लेटफार्म है व्हाट्सएप

आपको बतादें कि, व्हाट्सएप सोशल मीडिया का एक बेहद पॉपुलर प्लेटफार्म है| जिसे आज के समय में अधिक से अधिक यूज किया जा रहा है| व्हाट्सएप के भारत में ही 50 करोड़ से ज्यादा यूजर्स हैं| इसके साथ ही आप व्हाट्सएप की उपयोगिता को इसी से समझ सकते हैं कि अब प्राइवेट और सरकारी दफ्तरों के अधिकतर ऑफिसियल काम भी इसी के जरिये किये जा रहे हैं|

यह पढ़ें - WhatsApp पर 24 लाख अकाउंट हुए बंद: कंपनी की बड़ी कार्रवाई, इस लिस्ट में कहीं आप तो नहीं? देख लीजिए

यह पढ़ें - WhatsApp पर खास सावधानी बरतें: अगर बना रखे हैं Groups और खुद हैं Admin तो ये 5 गलतियां आपको सीधा पहुंचाएंगी जेल