WhatsApp पर खास सावधानी बरतें: अगर बना रखे हैं Groups और खुद हैं Admin तो ये 5 गलतियां आपको सीधा पहुंचाएंगी जेल

WhatsApp Groups Admins Guidelines

WhatsApp Groups Admins Guidelines

WhatsApp Groups Admins Guidelines : WhatsApp... सोशल मीडिया का एक बेहद पॉपुलर प्लेटफार्म| जिसे आज के समय में अधिक से अधिक यूज किया जा रहा है| व्हाट्सएप के भारत में ही 50 करोड़ से ज्यादा यूजर्स हैं| इसके साथ ही आप व्हाट्सएप की उपयोगिता को इसी से समझ सकते हैं कि अब प्राइवेट और सरकारी दफ्तरों के अधिकतर ऑफिसियल काम भी इसी के जरिये किये जा रहे हैं| बरहाल, आप इसकी उपयोगिता तो समझ ही गए होंगे| अब जरा यह भी कायदे से समझ लीजिये कि इसके उपयोग से आप मुसीबत में किस कदर पड़ सकते हैं| व्हाट्सएप का इस्तेमाल आपके लिए खतरनाक हो सकता है|

अगर बना रखे हैं Groups और खुद हैं Admin तो सावधान

दरअसल, व्हाट्सएप (WhatsApp) पर पर्सनल चैटिंग तो होती ही है साथ ही इसपर Groups बनाकर सार्वजनिक चैटिंग भी की जाती है| जहां ग्रुप्स की इस सार्वजनिक चैटिंग के रूप में कई बार ग्रुप्स के सदस्य गलत काम कर बैठते हैं| ग्रुप्स में ऐसी चीजें शेयर कर दी जाती हैं जो कि अन्य लोगों की भावनाओं को भड़का सकती हैं| हिंसा फैलाने का काम कर सकती हैं और लोगों को आहत व शर्मिंदगी महसूस करा सकती हैं|   लेकिन ग्रुप्स में ऐसा कुछ न होने पाए इसकी जिम्मेदारी WhatsApp ग्रुप एडमिन की होती है| क्योंकि WhatsApp ग्रुप के एडमिन के पास कुछ अतिरिक्त विशेषाधिकार और दायित्व होते हैं। जिसका उपयोग कर वह वार्निंग और कार्रवाई के साथ चीजों को वहीं का वहीं रोक सकता है|

इसलिए अगर आप किसी WhatsApp ग्रुप के एडमिन हैं, तो आपको ग्रुप में शेयर की जाने वाली फोटो, वीडियो या फिर कॉन्टेंट के बारे में पता होना चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं और WhatsApp ग्रुप किसी भी गलत गतिविधि में लिप्त पाया जाता है तो आपको जेल हो सकती है।

WhatsApp ग्रुप के एडमिन हैं तो ये 5 गलतियां पहुंचाएंगी जेल

राष्ट्रविरोधी कंटेंट

अगर आपके WhatsApp ग्रुप में राष्ट्रविरोधी कंटेंट डाला जा रहा है तो आप खुद भी सावधान हो जाएं और ऐसा करने वालों को भी सावधान न करें| क्योंकि राष्ट्रविरोधी कंटेंट शेयर करने पर शेयर करने वाले पर तो कार्रवाई होगी ही होगी| साथ ही एडमिन पर इसलिए कार्रवाई की जाएगी कि उसने अपनी ओर से कोई कदम क्यों नहीं उठाया| मसलन, ऐसे में ग्रुप एडमिन और कंटेंट शेयर करने वाले दोनों को गिरफ्तार किया जा सकता है। जेल भी हो सकती है।

पर्सनल फोटो या वीडियो

अगर आपके WhatsApp ग्रुप में किसी की पर्सनल फोटो या वीडियो शेयर की जा रही है और उक्त व्यक्ति को इससे एतराज है तो भी सावधान हो जाएं| ग्रुप एडमिन अगर इस ओर कोई कार्रवाई नहीं करता है तो ऐसे में ग्रुप एडमिन और शेयर करने वाले दोनों को गिरफ्तार किया जा सकता है। जेल भी हो सकती है।

हिंसा

अगर आपके WhatsApp ग्रुप में हिंसा के भाव में कोई चीज शेयर की जा रही है तो भी सावधान हो जाइये| ऐसे में ग्रुप एडमिन और शेयर करने वाले दोनों को गिरफ्तार किया जा सकता है। जेल भी हो सकती है।

अश्लीलता

अगर आपके WhatsApp ग्रुप में किसी भी तरह का अश्लील कंटेंट भेजा जाता है और ग्रुप एडमिन की तरफ से कोई भी कार्रवाई नहीं होती है तो संभल जाइये| किसी भी तरह से इस तरह के कंटेंट को बढ़ावा देना कानून के खिलाफ है। ऐसे में ग्रुप एडमिन और शेयर करने वाले दोनों को गिरफ्तार किया जा सकता है। जेल भी हो सकती है।

फेक न्यूज

अगर आपके WhatsApp ग्रुप में फेक न्यूज शेयर की जा रही है तो भी सावधान हो जाने की जरूरत है| क्योंकिसरकार भी फेक न्यूज से बचने की सलाह देती है और फेक न्यूज और फेक कंटेंट पर सख्त प्रतिबंध भी लगाया गया है। कुछ ही समय पहले एक नया कानून बनाया गया था कि जो भी व्यक्ति फेक खबरें फैलाता है उसे जेल जाना पड़ सकता है। ऐसे में ग्रुप एडमिन और शेयर करने वाले दोनों को गिरफ्तार किया जा सकता है। जेल भी हो सकती है।