बंगाल में बीजेपी की पहली सरकार आते ही पहला काम क्या करेगी? पीएम मोदी ने बताया
Tamil Nadu Election Results 2026
नई दिल्ली: Tamil Nadu Election Results 2026: पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने प्रचंड बहुमत हासिल कर पिछले 15 साल से सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस को करारी शिकस्त दी है। इस जीत के साथ ही बीजेपी ने बंगाल के विकास का रोडमैप भी बता दिया है। पीएम मोदी ने दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में अपने संबोधन में इसका जिक्र किया।
पश्चिम बंगाल में जनशक्ति की जीत
पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर पीएम मोदी ने पार्टी मुख्यालय से जनता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में जनशक्ति की जीत हुई है और भाजपा की सुशासन की राजनीति विजयी हुई, जबकि असम में राजग की जीत विकास और जन-कल्याण की राजनीति के प्रति जनता-जनार्दन के अटूट विश्वास का प्रतीक है।
पहली कैबिनेट में क्या फैसला होगा?
पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल के भविष्य के लिए एक ऐसी यात्रा शुरू हो रही है जहां विकास और विश्वास कदम से कदम मिलाकर चलेंगे। उन्होंने कहा, "हर बंगालवासी को भरोसा देता हूं कि बंगाल के बेहतर भविष्य के लिए बीजेपी दिन-रात एक कर देगी। बंगाल में अब महिलाओं को सुरक्षा का माहौल मिलेगा। युवाओं को रोजगार मिलेगा। पलायन रुकेगा। पहली कैबिनेट में आयुष्मान भारत योजना को हरी झंडी दिखाई जाएगी। और घुसपैठियों के खिलाफ भी सख्त से सख्त कार्रवाई होगी।"
बंगाल के लोगों के सपनों को पूरा करेगी बीजेपी
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि मैं बंगाल की जनता को विश्वास दिलाता हूं कि हमारी पार्टी पश्चिम बंगाल के लोगों के सपनों और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेगी। 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव अविस्मरणीय रहेंगे। इस चुनाव में जनशक्ति की जीत हुई है और बीजेपी के सुशासन की राजनीति को यहां के लोगों का भरपूर आशीर्वाद मिला है। बीजेपी की यह रिकॉर्ड जीत हमारे कर्मठ कार्यकर्ताओं के दशकों के अथक प्रयास और संघर्षों का परिणाम है। मैं उन सभी को नमन करता हूं। उन्होंने जमीनी स्तर पर निरंतर कड़ी मेहनत की है और अनेक चुनौतियों का सामना किया।