चार मंजिला मकानों पर कार्रवाई रोकने की मांग, जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त को सौंपा ज्ञापन
Demand to halt action against four-story houses
फरीदाबाद। दयाराम वशिष्ठ: जिला कांग्रेस कमेटी फरीदाबाद के अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने शुक्रवार को नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त से मुलाकात कर शहर में पहले से निर्मित चार मंजिला इमारतों को तोड़े जाने की कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाने और प्रभावित परिवारों को कंपाउंड फीस के माध्यम से राहत प्रदान करने की मांग की।
अतिरिक्त आयुक्त को सौंपे गए ज्ञापन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने कहा कि फरीदाबाद के शहरी क्षेत्रों में हजारों परिवार वर्षों की मेहनत और जीवनभर की कमाई से अपने घर बनाकर रह रहे हैं। ऐसे मकानों को ध्वस्त करना न केवल परिवारों के लिए आर्थिक संकट पैदा करेगा, बल्कि सामाजिक रूप से भी उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया कि पहले से बने निर्माणों को राहत दी जाए और नागरिकों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।

उन्होंने कहा कि यदि भवन निर्माण में किसी स्तर पर नियमों की अनदेखी हुई हैए तो इसकी जिम्मेदारी आम नागरिकों पर नहीं डाली जानी चाहिए। जिन अधिकारियों की लापरवाही या अनियमितता के कारण ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई है, उनकी जवाबदेही तय करते हुए निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की जानी चाहिए।
बलजीत कौशिक ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा आम जनता के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए संघर्ष करती रही है और आगे भी मजबूती के साथ जनता की आवाज उठाती रहेगी। उन्होंने कहा कि सरकार को जनता की भावनाओं का सम्मान करते हुए संवेदनशील निर्णय लेने चाहिएए न कि ऐसे कदम उठाने चाहिए जिनसे लोगों में भय और असंतोष का माहौल बने।
उन्होंने शहर की बदहाल व्यवस्थाओं पर भी सरकार और नगर निगम को घेरते हुए कहा कि आज फरीदाबाद में चारों ओर गंदगी का आलम है। जगह-जगह सडक़ें टूटी हुई हैं, सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है और बरसात के गंदे पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी के बड़े-बड़े दावे करने वाले आज इन मूलभूत समस्याओं पर चुप्पी साधे हुए हैं।
कांग्रेस अध्यक्ष श्री कौशिक ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि आम जनता की समस्या¾ रेडकुल्लीओं का समाधान नहीं किया गया और चार मंजिला मकानों पर कार्रवाई के नाम पर लोगों को परेशान किया गयाए तो कांग्रेस पार्टी सडक़ से लेकर विधानसभा तक लोकतांत्रिक तरीके से बड़ा आंदोलन करने के लिए मजबूर होगी।
ज्ञापन देने वालों में अन्य के अलावा पूर्व पार्षद अनिल शर्मा, संगठन महासचिव अशोक रावल, पूर्व कोऑर्डिनेटर गौरव ढींगड़ा, महासचिव सुनीता फागना, महासचिव उमेश कौशिक, विधान प्रताप सिंह, जिला सचिव एन.के. शर्मा, बलजीत अरोड़ा, राहुल सरदाना, ईंशांत कथूरिया, मनीष बौद्ध, जुबेर खान और राजकुमार यादव सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।