बंगाल में पहली बार BJP की सुनामी; बहुमत पार कर 200 सीटों के करीब भाजपा, डोल गई ममता की सत्ता, TMC कैसे हुई धराशायी?
West Bengal Election 2026 Result LIVE BJP vs TMC Today Update
Bengal Election 2026 Result LIVE: पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरलम और पुडुचेरी... देश के इन 5 प्रदेशों में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे आज घोषित किए जा रहे हैं। सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस बीच देश में सबसे ज्यादा चर्चा बंगाल के नतीजों को लेकर है।
रुझानों में BJP की सुनामी
बता दें कि बंगाल की कुल 294 सीटों में से 293 सीटों को लेकर आज नतीजे जारी किए जा रहे हैं। क्योंकि बंगाल की एक सीट पर चुनाव दोबारा होगा। अब तक सामने आए रुझानों में BJP 66 सीटों पर जीत के साथ 138 सीटों पर अपनी जबरदस्त बढ़त बनाए हुए है. यानि रुझानों में बीजेपी बहुमत पार हो गई है। बंगाल में पहली बार बीजेपी की ऐसी आंधी चली है। जबकि TMC बहुत पीछे होते हुए 30 सीटों पर जीत के साथ 53 सीटों पर आगे चल रही है। दूसरी तरफ कांग्रेस, CPI और अन्य पार्टियों की बंगाल में लुटिया डूबी हुई है।
यह खबर लगातार अपडेट की जा रही है....
पश्चिम बंगाल में बहुमत के लिए 148 सीटों की जरूरत
ज्ञात रहे कि बंगाल में विधानसभा की कुल 294 सीटें हैं। सरकार बनाने के लिए पश्चिम बंगाल में बहुमत के लिए 148 सीटों की जरूरत होती है। इस बार बंगाल में दो चरणों में विधानसभा चुनाव संपन्न कराया गया था। पहले चरण में 23 अप्रैल को 294 विधानसभा सीटों में से 152 सीटों पर मतदान कराया गया। वहीं दूसरे चरण में बाकी 142 सीटों पर वोटिंग कराई गई। दोनों ही चरणों में बंगाल के इतिहास के में रिकॉर्ड 90% से ज्यादा वोटिंग हुई थी। इस बंपर वोटिंग को देख बीजेपी अपने लिए फायदा पहुंचने की उम्मीद कर रही थी और इसमें अपनी जीत देख रही थी।
2021 के चुनाव में BJP को 77 सीटें मिलीं
गौरतलब है कि 2021 के बंगाल विधानसभा चुनाव में TMC ने तीसरी बार सत्ता हासिल की थी। यानि बंगाल में 2011 से 2021, तीसरी बार लगातार ममता की सरकार बनी थी। वहीं इस चुनाव में बीजेपी ने 77 सीटें जीतकर एक नया रिकॉर्ड भी बनाया था। बीजेपी ने एक लंबी छलांग मारी थी। आपको यह भी बता दें कि पश्चिम बंगाल के चुनावी इतिहास में विपक्ष के लिए 100 सीटों का आंकड़ा पार करना हमेशा से एक बड़ी चुनौती रहा है।