हरियाणा में राज्य सभा चुनाव के लिए मतदान आज

हरियाणा में राज्य सभा चुनाव के लिए मतदान आज

हरियाणा में राज्य सभा चुनाव के लिए मतदान आज

हरियाणा में राज्य सभा चुनाव के लिए मतदान आज

भाजपा व कांग्रेस को क्रास वोटिंग का खतरा
सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक होगा मतदान
कुलदीप बिश्नोई को लेकर कांग्रेस ने अश्वस्त

चंडीगढ़। हरियाणाा में राज्य सभा की दो सीटों के शुक्रवार को मतदान होगा। जिसके चलते राजनीतिक दलों में जहां गुप्त बैठकों का दौर शुरू हो गया है वहीं निर्वाचन आयोग ने भी मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। राज्यसभा सांसद सुभाष चंद्रा और दुष्यंत कुमार गौतम का कार्यकाल समाप्त होने के बाद यह चुनाव होने जा रहा है।
हरियाणा में दो सीटों पर तीन प्रत्याशी होने के कारण मुकाबला दिलचस्प बन गया है। सत्तारूढ़ भरतीय जनता पार्टी तथा विपक्षी दल कांग्रेस को क्रास वोटिंग का डर सता रहा है। कांग्रेस के विधायक पिछले कई दिनों से छत्तीसगढ़ में थे। वह बृहस्पतिवार की शाम को ही लौटे हैं। उधर भारतीय जनता पार्टी व जननायक जनता पार्टी ने भी अपने विधायकों को चंडीगढ़ के निकट न्यू में बने सुखविलास रिसोर्ट में ठहराया हुआ है।
हरियाणा में राज्य सभा चुनावों के नतीजे प्रदेश के राजनीतिक समीकरण भी बदलेंगे। इन चुनावों में विपक्ष के नेता व पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। चुनावों में कांग्रेस की हार जीत का असर न केवल पार्टी बल्कि हुड्डा पर व्यक्तिगत रूप से भी पडऩे वाला है। 
चुनाव की नौबत भी उस वक्त आई जब जजपा के समर्थन से पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा के बेटे कार्तिकेय शर्मा निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर मैदान में आए। कार्तिकेय का मुकाबला कांग्रेस उम्मीदवार अजय माकन के साथ है। वहीं पहली सीट के लिए भाजपा ने पूर्व परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार को प्रत्याशी बनाया हुआ है।
कांग्रेस वर्किंग कमेटी के विशेष आमंत्रित सदस्य कुलदीप बिश्नोई कांग्रेस हाईकमान से नाराज़ चल रहे हैं। वे राहुल गांधी से मुलाकात करना चाहते थे, लेकिन उनकी मुलाकात नहीं हुई। 

क्या हैं विधायकों के समीकरण
90 सदस्यों वाली विधानसभा में भाजपा को पहली सीट जीतने के लिए 31 विधायकों की जरूरत है। भाजपा के पास पास खुद के 40 विधायक हैं। दूसरी सीट पर जीत के लिए 30 विधायकों की जरूरत है। मुख्यमंत्री साफ कर चुके हैं कि भाजपा के नौ विधायक कार्तिकेय शर्मा को वोट करेंगे। ऐसे में भाजपा के तथा जजपा के दस वोट सीधे तौर पर निर्दलीय कार्तिकेय के खाते में जा रहे हैं। सात निर्दलीय विधायकों में से छह निर्दलीय खुलकर सरकार के साथ हैं। 
ऐसे में कार्तिकेय को छह निर्दलीय वोट भी मिलेंगे। हरियाणा लोकहित पार्टी के विधायक गोपाल कांडा का वोट भी भाजपा के निर्देश पर कार्तिकेय को ही मिलेगा। जिसके चलते उनके वोटों की संख्या 26 हो रही है। महम के विधायक बलराज कुंडू ने अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं। इनेलो विधायक अभय सिंह चौटाला और विनोद शर्मा परिवार के बीच पुराने रिश्ते हैं।