"बटाला में कबूतर विवाद से हिंसा, अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग की, महिला घायल"
Violence erupts in Batala over a dispute involving pigeons
बटाला। Violence erupts in Batala over a dispute involving pigeons, श्री हरगोबिंदपुर के गांव विशाल चक्क में मंगलवार को कबूतर पकड़ने को लेकर दो पक्षों के बीच मामूली विवाद ने बुधवार को खूनी रूप ले लिया । गांव में करीब आठ घरों पर अज्ञात हमलावरों की तरफ से गोलियां चलाई गई और घरों में तोड़फोड़ की गई है।
गोली लगने से एक 45 वर्षीय महिला दविंदर कौर और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया है। जबकि एक अन्य महिला को भी चोट लगी है।गोली लगने से घायल महिला को उपचार के लिए बटाला अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद वह एक निजी अस्पताल में भर्ती हो गई। जबकि दूसरी महिला बटाला अस्पताल में इलाज करवा रही है।
बटाला के प्राइवेट अस्पताल में घायल दविंदर कौर ने बताया कि वह टहल रही थी, तभी उसे गोलियां चलने की आवाज सुनाई दी। वह अपनी देवरानी कवलजीत कौर को उसके घर पर सूचना देने के लिए दौड़ी, तभी एक गोली उसे लग गई, जिससे वह घायल हो गई।
बटाला सिविल अस्पताल में भर्ती घायल ने क्या बताया?
बटाला सिविल अस्पताल में भर्ती घायल कवलजीत कौर ने बताया कि मंगलवार को उसका बेटा आकाश गांव में ही कबूतर पकड़ने गया था, जहां उसका गांव के कुछ लड़कों के साथ विवाद हो गया था। विवाद को सुलझा लिया गया था।
लेकिन बुधवार देर शाम गांव के लकड़े रंजिश के तहत कुछ अज्ञात लोगों को साथ के कर गांव के कई घरों पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। इसी दौरान उसकी जेठानी दविंदर कौर उसे सूचना देने उसके घर आई, तो हमलावरों ने गोली मारकर उसे घायल कर दिया।
कवलजीत कौर ने बताया कि जब वह अपने घर का गेट बंद करने लगी तो हमलावरों ने उस पर भी हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गई। जबकि हमलावरों ने उसके घर सहित तो घरों में तोड़फोड़ कर दी और कीमती सामान सहित बाइक तोड़ दी। जबकि एक गाड़ी ओर गोलियां भी चलाई।
बटाला सिविल अस्पताल के डॉक्टर साहिल ने बताया कि 45 वर्षीय महिला दविंदर कौर के सीने में गोली लगी थी। उसे प्राथमिक उपचार दिया गया, जिसके बाद वह निजी अस्पताल चली गई। वहीं दूसरी महिला भी चोट लगने के कारण घायल अवस्था में सिविल अस्पताल पहुंची।
वहीं श्री हरगोबिंदपुर थाना के एएसआई चरनजीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। फिलहाल करीब 15 गोलियां चलने की जानकारी मिली है। जिस दौरान एक महिला और एक पुरुष गोली लगने से घायल हो गए हैं। जबकि एक अन्य महिला को भी चोट लगी है। वह घायलों के पास जा रहे हैं। घायल जो बयान देंगे उसी के बाद करवाई की जाएगी।