हिमाचल में एंट्री टेक्स बढ़ाए जाने के खिलाफ ग्रामीणों ने रोका बद्दी- बरोटीवाला बैरियर, मुख्यमंत्री से मामले के समाधान की मांग की
Villagers Block Baddi-Barotiwala Barrier
अर्थ प्रकाश संवाददाता
पंचकूला। Villagers Block Baddi-Barotiwala Barrier: हिमाचल प्रदेश में बढ़ाई गई एंट्री टेक्स की दरों से नाराज कई गांवों के ग्रामीणों ने बद्दी- बरोटीवाला बैरियर बैरियर पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि पिंजौर और कालका निवासी बढ़ाई दरों से इस कदर नाराज हैं कि ना तो हिमाचल सरकार और ना ही हरियाणा सरकार ने उनकी इस परेशानी का समाधान करने का अब तक कोई आश्वासन दिया है। ग्रामीणों के सड़कों पर जाम लगाते ही ट्रैफिक की कई किलोमीटर लंबी कतारें लग गई। ट्रैफिक जाम को खुलवाने के लिए पिंजौर पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। वहीं, थाना प्रभारी ने भविष्य में उनकी मांगों को हरियाणा सरकार तक पहुंचाने का आश्वासन दिया, जिसके बाद ग्रामीण धरने पर से उठने को तैयार हुए। ग्रामीणों ने हरियाणा के मुख्यमंत्री से मांग की कि वे हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री से एंट्री टेक्स कम करने के संबंध में उचित फ़ैसला लेकर इस मामले को ग्रामीणों के हक में करने के लिए कदम उठाएं। एंट्री टैक्स बढ़ाए जाने के विरोध में बद्दी-बरोटीवाला बैरियर पर धरना प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने एक घंटे तक बैरियर जाम रखा, जिससे वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई। इस दौरान पूर्व चेयरमैन राजेश कोना, मढांवाला पंचायत के पूर्व सरपंच हरबंस लाल, बीडीसी मेंबर मनदीप और रविकांत सहित आसपास की ग्राम पंचायतों के सरपंच व बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि हिमाचल सरकार ने एंट्री टैक्स बढ़ा दिया है, जिसकी नई दरें 1 अप्रैल से लागू होगी। पहले उन्हें हिमाचल में प्रवेश के लिए 70 रुपए का शुल्क देना पड़ता था, जिसे अब बढ़ाकर 170 रुपए कर दिया गया है।